Back
संपत्ति विवाद में बेटे ने मां की हत्या करवाई; दो किलर समेत तीन गिरफ्तार
BSBHARAT SHARMA
Mar 20, 2026 12:22:00
Amritsar, Punjab
मृत महिला का बेटा ही निकला हत्या का मास्टरमाइंड
दो सुपारी किलर गिरफ्तार, सोने के गहने और सबूत बरामद
संपत्ति विवाद ने ली मां की जान, पुलिस का बड़ा खुलासा
अमृतसर देहाती पुलिस को एक ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाने में बड़ी सफलता मिली है, जिसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया। इस संबंध में मीडिया से बातचीत करते हुए अदित्य वारियर ने बताया कि गांव मोहन-भंडारियां में 14 मार्च 2026 को हुई एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए न केवल आरोपियों को गिरफ्तार किया, बल्कि इस साजिश के मास्टरमाइंड को भी बेनकाब कर दिया。
पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान परमजीत कौर (65) के रूप में हुई, जो अपने बन रहे नए घर में मौजूद थी। दोपहर के समय जब मिस्त्री और मजदूर खाना खाने के लिए गए हुए थे, तभी अज्ञात व्यक्तियों ने घर में घुसकर उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके सोने के गहाने लेकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सबूतों की मदद से 16 मार्च को दो आरोपियों—हरमनप्रीत सिंह और गुरसेवक सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया मोटरसाइकिल, सोने के गहने और बिजली की तार बरामद की गई, जिससे महिला का गला घोंटा गया था।
कड़ी पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि यह हत्या मृतका के बेटे सुमनदीप सिंह के कहने पर की गई थी। इसके बाद पुलिस ने सुमनदीप सिंह को नामजद करते हुए 19 मार्च को गिरफ्तार कर लिया।
जांच में सामने आया कि सुमनदीप सिंह का अपनी मां के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। वह चाहता था कि नया बन रहा घर उसके नाम कर दिया जाए, लेकिन मां के इनकार करने पर उसने सुपारी देकर अपनी ही मां की हत्या करवा दी।
पुलिस ने बताया कि मामले की आगे भी गहराई से जांच की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि लालच और संपत्ति विवाद किस हद तक खतरनाक हो सकते हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KSKapil sharma
FollowMar 20, 2026 13:33:06247
Report
KSKuldeep Singh
FollowMar 20, 2026 13:23:45910
Report
KSKapil sharma
FollowMar 20, 2026 13:20:25871
Report
KBKulbir Beera
FollowMar 20, 2026 12:51:401026
Report
KSKapil sharma
FollowMar 20, 2026 12:50:031039
Report
KSKapil sharma
FollowMar 20, 2026 12:35:48975
Report
RMRakesh Malhi
FollowMar 20, 2026 12:35:161053
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowMar 20, 2026 12:33:061033
Report
MTManish Thakur
FollowMar 20, 2026 12:22:421088
Report
TSTEJINDER SINGH
FollowMar 20, 2026 12:22:151092
Report
BSBALINDER SINGH
FollowMar 20, 2026 12:21:241043
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 20, 2026 12:01:121009
Report
ASARVINDER SINGH
FollowMar 20, 2026 11:36:391064
Report
KPKomlata Punjabi
FollowMar 20, 2026 11:31:131054
Report