Back
चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन चिंतपूर्णी मंदिर में भीड़ कम, प्रशासन ने व्यवस्था सुनिश्चित की
RMRakesh Malhi
Mar 20, 2026 12:35:16
Una, Himachal Pradesh
Slug::चैत्र नवरात्रे के दूसरे दिन भी चिंतपूर्णी में कम रही भीड़, श्रद्धालुओं को मिनटों में मिल रहे दर्शन,डीसी ऊना ने हवन-पूजन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा,
V/01:प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं की भीड़ अपेक्षाकृत कम देखने को मिली। मंदिर परिसर में लंबी-लंबी कतारें नजर नहीं आईं, जिससे भक्तों को बेहद सुविधाजनक तरीके से कुछ ही मिनटों में माता रानी के दर्शन करने का अवसर मिल रहा है।मंदिर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात महिला होमगार्ड भी अपनी ड्यूटी मुस्तैदी से निभाती नजर आ रही हैं। मंदिर प्रशासन द्वारा इन महिला होमगार्ड को मंदिर परिसर के अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया है, जहां वे श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन देने और व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रही हैं।इसके साथ ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को अधिक देर तक बैठने की अनुमति नहीं दी जा रही है, ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे और सभी भक्तों को आसानी से माता के दर्शन हो सकें।अब तक नवरात्र के दौरान मंदिर की व्यवस्थाएं काफी बेहतर नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी और मंदिर न्यास द्वारा पहले दिन के चढ़ावे की गणना के आंकड़े भी जारी कर दिए गए पहले दिन के दान पात्र खोलने पर मंदिर न्यास को 776000 की नगदी प्राप्त हुई। हालांकि, यह उम्मीद जताई जा रही है कि सप्ताहांत पर, खासकर शनिवार और रविवार को, माता के दरबार में श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।
Byte:कुसम शर्मा महिला होमगार्ड
Feed File :2003ZP_UNA_CHINTPURNI_R 6
V/02:इसी बीच, जिला ऊना के उपायुक्त (DC) जतिन लाल ने भी माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में अपनी हाजिरी भरी। उन्होंने मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ हवन और विशेष पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उनके साथ मंदिर के पुजारी एवं कांग्रेस सचिव संजीव कालिया और मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। दर्शनों के उपरांत डीसी जतिन लाल ने मंदिर अधिकारी को व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किया गया है और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या न आए , इसके लिए सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं । सुरक्षा व्यवस्था के लिए तीन सौ पुलिस जवान और होमगार्ड्स तैनात किए गए हैं ।
Byte :जतिन लाल डीसी ऊना
Feed File :2003ZP_UNA_CHINTPURNI_R 7
Feed Sent BY 2C
Feed File:2003ZP_UNA_CHINTPURNI_R 1--7
Assign BY:Assignment Desk
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KSKapil sharma
FollowMar 20, 2026 13:33:06247
Report
KSKuldeep Singh
FollowMar 20, 2026 13:23:45910
Report
KSKapil sharma
FollowMar 20, 2026 13:20:25871
Report
KBKulbir Beera
FollowMar 20, 2026 12:51:401026
Report
KSKapil sharma
FollowMar 20, 2026 12:50:031039
Report
KSKapil sharma
FollowMar 20, 2026 12:35:48975
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowMar 20, 2026 12:33:061033
Report
MTManish Thakur
FollowMar 20, 2026 12:22:421088
Report
TSTEJINDER SINGH
FollowMar 20, 2026 12:22:151092
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 20, 2026 12:22:00989
Report
BSBALINDER SINGH
FollowMar 20, 2026 12:21:241043
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 20, 2026 12:01:121009
Report
ASARVINDER SINGH
FollowMar 20, 2026 11:36:391064
Report
KPKomlata Punjabi
FollowMar 20, 2026 11:31:131054
Report