Back
झारखंड से पंजाब तक अफीम सप्लाई गिरोह गिरफ्तार
DSDharmindr Singh
Feb 05, 2026 15:01:13
Fatehgarh Sahib, Punjab
झारखंड से ट्रेन के माध्यम से पंजाब में अफीम सप्लाई करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश
पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ चलाए जा रहे "युद्ध नशों विरोध" अभियान के तहत सरहिंद रेलवे पुलिस (जीआरपी) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रेलवे पुलिस ने झारखंड से पंजाब में अफीम की सप्लाई करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी सरहिंद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर 1 किलो अफीम की सप्लाई देने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे काबू कर लिया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सरहिंद जीआरपी के कार्यकारी एसएचओ सुग्रीव दास ने बताया कि आज रेलवे पुलिस की एक टीम स्टेशन परिसर और रेलवे लाइनों के आसपास नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रेलवे लाइन क्रॉस करते समय एक युवक पुलिस को देखकर अचानक घबरा गया और तेजी से निकलने की कोशिश करने लगा। शक के आधार पर पुलिस पार्टी ने उसे तुरंत रोक लिया।
पूछताछ के दौरान युवक ने अपनी पहचान संजीत दास के रूप में बताई। वह झारखंड राज्य के जिला चतरा के गिद्धौर गांव का रहने वाला है और उसकी उम्र करीब 29 साल है। पुलिस को युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद उसके कंधे पर लटके बैग की तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान बैग के अंदर नीले रंग के मफलर में लिपटा हुआ एक प्लास्टिक लिफाफा बरामद हुआ। जब उसे खोलकर देखा गया तो उसमें 1 किलो अफीम पाई गई। मौके पर ही पुलिस ने अफीम को कब्जे में ले लिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
रेलवे पुलिस के अनुसार यह अफीम झारखंड से लाई गई थी और इसे सरहिंद इलाके में सप्लाई किया जाना था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जिसे अफीम देनी थी, उसका पूरा नाम या पता उसे नहीं बताया गया था। सिर्फ इतना बताया गया था कि संबंधित व्यक्ति खास तरह के कपड़े पहनकर आएगा और उसके हुलिए के आधार पर ही अफीम सौंपी जानी थी। इसी योजना के तहत आरोपी प्लेटफार्म पर खड़ा था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस गिरोह के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं और पंजाब में अफीम की सप्लाई किन-किन इलाकों में की जानी थी। रेलवे पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और आने वाले समय में और भी खुलासे हो सकते हैं۔
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SBSANJEEV BHANDARI
FollowFeb 17, 2026 16:02:210
Report
NSNitesh Saini
FollowFeb 17, 2026 16:01:510
Report
KBKulbir Beera
FollowFeb 17, 2026 16:00:450
Report
KSKuldeep Singh
FollowFeb 17, 2026 15:24:200
Report
VKVipan Kumar
FollowFeb 17, 2026 15:23:590
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 17, 2026 15:20:250
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 17, 2026 15:19:490
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 17, 2026 15:03:170
Report
HSHarmeet Singh
FollowFeb 17, 2026 15:00:250
Report
DSDharmindr Singh
FollowFeb 17, 2026 14:34:170
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowFeb 17, 2026 14:33:400
Report
DSDharmindr Singh
FollowFeb 17, 2026 14:04:220
Report
KSKuldeep Singh
FollowFeb 17, 2026 13:24:440
Report
BSBhushan Sharma
FollowFeb 17, 2026 13:23:460
Report
KSKuldeep Singh
FollowFeb 17, 2026 13:23:310
Report