Back
हिमाचल में दसवीं-बारहवीं की वार्षिक परीक्षा 3 मार्च से, 2384 केंद्र, 41 मूल्यांकन साइट्स
VKVipan Kumar
Feb 05, 2026 13:45:40
Dharamshala, Himachal Pradesh
1.84 लाख विद्यार्थी देंगे दसवीं-बारहवीं की परीक्षा
तीन मार्च से आरंभ होंगी बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं
प्रदेश भर में स्थापित किए गए 2384 परीक्षा केंद्र
41 मूल्यांकन केंद्रों में होगी उत्तरपुस्तिकाओं की चेकिंग
प्रदेश में तीन मार्च से आरंभ होने वाली दसवीं और बारहवीं की वार्षिक परीक्षाओं में एक लाख 84 हजार के करीब परीक्षार्थी भाग लेंगे। वार्षिक परीक्षाओं से पहले प्रेक्टिकल परीक्षाएं 20 से 28 फरवरी तक संपन्न करवाई जाएंगी। वार्षिक परीक्षाओं के लिए बोर्ड की ओर से 2384 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। साथ ही परीक्षाओं उपरांत उत्तरपुस्तिकाओं की चेकिंग के लिए 41 स्थल मूल्यांकन केंद्र प्रदेश भर में स्थापित किए गए हैं। पिछले कुछ वर्षों की तरह इस बार भी बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल तक घोषित करने का लक्ष्य तय किया है। वार्षिक परीक्षाओं हेतू बोर्ड द्वारा हर परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य किए गए हैं। नकल रोकने के लिए बोर्ड की ओर से जहां फ्लाइंग स्क्वायड बनाए जाएंगे, वहीं परीक्षा केंद्रों की लाइन मॉनिटरिंग के लिए बड़े स्तर पर मॉनिटरिंग सेंटर भी स्थापित किया जाएगा।
शिक्षा निदेशालय लगाएगा शिक्षकों की डयूटी
उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए बोर्ड को शिक्षकों की उपलब्धता की समस्या रहती थी, जिस पर बोर्ड ने शिक्षा निदेशालय से आग्रह किया था। शिक्षा बोर्ड के आग्रह पर शिक्षा निदेशक की ओर से हामी भरी गई है कि स्थल मूल्यांकन केंद्रों में शिक्षकों की डयूटी शिक्षा निदेशालय की ओर से लगाई जाएंगी।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डा. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि तीन मार्च से आरंभ हो रही वार्षिक परीक्षाओं में जमा दो में करीब 96 हजार, जबकि दसवीं में 88 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। प्रेक्टिकल परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होंगे तथा 28 फरवरी तक प्रेक्टिकल परीक्षा का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। नकल रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वायड बनाए जाएंगे, साथ ही लाइव मॉनिटरिंग सेंटर भी स्थापित किया जाएगा, जोकि पूर्व की अपेक्षा बड़े स्तर पर होगी।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KSKuldeep Singh
FollowFeb 05, 2026 15:34:140
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowFeb 05, 2026 15:33:540
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 05, 2026 15:05:01Shimla, Himachal Pradesh:शिमला में हिमाचल बीजेपी विधायक दल की बैठक
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कर रहे बैठक की अध्यक्षता
विधायक प्राथमिकता बैठक में हिस्सा लेने पर होगा फैसला
RDG बंद होने के मामले पर भी चर्चा
0
Report
NSNaresh Sethi
FollowFeb 05, 2026 15:04:460
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowFeb 05, 2026 15:01:350
Report
DSDharmindr Singh
FollowFeb 05, 2026 15:01:130
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowFeb 05, 2026 14:06:540
Report
RMRakesh Malhi
FollowFeb 05, 2026 14:06:110
Report
NLNitin Luthra
FollowFeb 05, 2026 14:05:530
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 05, 2026 13:46:510
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 05, 2026 13:45:570
Report
VKVipan Kumar
FollowFeb 05, 2026 13:36:240
Report
NSNitesh Saini
FollowFeb 05, 2026 13:22:050
Report
BSBALINDER SINGH
FollowFeb 05, 2026 13:21:300
Report