Back
सराज में भारी बर्फबारी: बुजुर्ग की पैदल 15 किमी यात्रा अस्पताल तक पहुंचा वायरल
NSNitesh Saini
Feb 05, 2026 13:22:05
Sundar Nagar, Himachal Pradesh
भारी बर्फबारी से जनजीवन ठप, बीमारों अस्पताल पहुंचना बना चुनौती
कंधों पर उठाकर 15 किलोमीटर पैदल गाड़ागुशैणी पहुंचाया बुजुर्ग
सराज क्षेत्र में सड़कें बंद, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल
घाट-गाड़ागुशैणी सड़क बहाली की मांग, रोज़गार पर भी संकट
प्रशासन से मौके पर दो मशीनें तैनात करने की अपील
ग्राम पंचायत घाट के छलाई गांव से मानवता और साहस की मिसाल पेश करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां के बुजुर्ग शिव लाल जो पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे, उनकी तबीयत अचानक अधिक बिगड़ गई। सड़क मार्ग पूरी तरह बंद होने के कारण एंबुलेंस या वाहन गांव तक नहीं पहुंच सके। ऐसे में ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाई और बुजुर्ग को कंधों पर उठाकर करीब 15 किलोमीटर पैदल यात्रा कर गाड़ागुशैणी तक पहुंचाया। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें ग्रामीणों द्वारा बुजुर्ग को पालकी में उठाकर गाड़ागुशैणी पहुंचाया गया।
स्थानीय निवासी फर्मेश राजपूत ने बताया कि क्षेत्र में हाल ही में भारी बर्फबारी हुई है, लेकिन इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क बहाली का कार्य बेहद धीमी गति से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले लगभग 10 दिनों में विभाग केवल करीब 3 किलोमीटर सड़क से ही बर्फ हटाने में सफल हुआ है, जबकि घाट से गाड़ागुशैणी सड़क का बड़ा हिस्सा अब भी अवरुद्ध है। इसी वजह से ग्रामीणों को मजबूरी में जोखिम भरा पैदल सफर करना पड़ा।
फर्मेश राजपूत ने कहा कि सड़क बंद होने से न केवल बीमार लोगों को परेशानी हो रही है, बल्कि टैक्सी चालक और अन्य वाहन मालिक भी बुरी तरह प्रभावित हैं। कई टैक्सियां रास्ते में फंसी हुई हैं, जिससे लोगों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर उन्होंने प्रशासन और संबंधित बुक निर्माण विभाग के अधिकारियों से भी बातचीत की है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग और प्रशासन से मांग की है कि घाट से गाड़ागुशैणी सड़क पर जल्द से जल्द दो मशीनें तैनात कर बर्फ हटाने का कार्य तेज किया जाए, ताकि आवागमन बहाल हो सके। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सड़कें नहीं खोली गईं, तो भविष्य में और भी गंभीर हालात पैदा हो सकते हैं।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowFeb 05, 2026 14:06:540
Report
RMRakesh Malhi
FollowFeb 05, 2026 14:06:110
Report
NLNitin Luthra
FollowFeb 05, 2026 14:05:530
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 05, 2026 13:46:510
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 05, 2026 13:45:570
Report
VKVipan Kumar
FollowFeb 05, 2026 13:45:400
Report
VKVipan Kumar
FollowFeb 05, 2026 13:36:240
Report
BSBALINDER SINGH
FollowFeb 05, 2026 13:21:300
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 05, 2026 12:48:130
Report
DSDharmindr Singh
FollowFeb 05, 2026 12:48:020
Report
MSManish Shanker
FollowFeb 05, 2026 12:47:340
Report
KBKulbir Beera
FollowFeb 05, 2026 12:47:150
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowFeb 05, 2026 12:46:030
Report
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 05, 2026 12:22:400
Report