Back
छह माह में होगी जिला कल्याण समिति की बैठक; पेशन क्लियरेंस 31 मार्च तक
VKVipan Kumar
Feb 05, 2026 13:36:24
Dharamshala, Himachal Pradesh
अब छह माह बाद होगी कल्याण समिति की बैठक
लोकमित्र केंद्रों की भी होगी समय-समय पर इंस्पेक्शन
31 मार्च से पहले क्लीयर होंगे सामाजिक सुरक्षा के लंबित मामले
डायजिला कल्याण समिति की समीक्षा बैठक अब छह माह में आयोजित की जाएगी। पहले वर्ष में एक बार समीक्षा बैठक की जाती थी, जबकि अब वर्ष में दो बार जिला कल्याण समिति की बैठक का आयोजन करके, विभिन्न कल्याण योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। यह जानकारी जिला कल्याण समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने उपरांत समिति के अध्यक्ष एवं ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन ने पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि अब जिला में लोकमित्र केंद्रों पर अंकुश लगाने के लिए समय-समय पर इंस्पेक्शन की जाएगी। साथ ही जिला में लंबित सामाजिक सुरक्षा पेंशन के मामलों को 31 मार्च से पहले क्लीयर किया जाएगा। लोकमित्र केंद्रों की भी समय-समय पर इंस्पेक्शन की जाएगी, इस बारे में एसडीएम को निर्देश जारी किए गए हैं। वर्तमान में जनता प्रमाण प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोकमित्र केंद्रों में ही जाती है, ऐसे में उनकी मॉनिटरिंग भी जरूरी है। मिनी सचिवालय धर्मशाला के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करने उपरांत संजय रत्न ने कहा कि कांगड़ा जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों में कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं
एक सवाल के जवाब में संतय रत्न ने बताया कि 4083 मामले सामाजिक सुरक्षा पेंशन के जिला में लंबित हैं, जिन्हें 31 मार्च से पहले क्लीयर कर दिया जाएगा। इनमें से कुछ मामले प्रोसेस हो रहे हैं, जबकि कुछ सरकार के विचाराधीन हैं। 1 लाख 80 हजार 294 लोगों को जिला में सामाजिक सुरक्षा पेशन दी जा रही है, जिस पर लगभग 227 करोड़ खर्च हो चुका है। सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारकों की ईकेवाईसी बारे अधिकारियों को दिशानिर्देश जार किए गए हैं。
अंतरजातिय विभाग के 301 आवेदन, 181 स्वीकृत
संजय रत्न ने कहा कि अंतरजातिय विवाह पर प्रोत्साहन राशि 2 लाख रुपये दी जा रही है। ऐसे मामलों में 301 आवेदन आए हैं, जबकि 181 मामले स्वीकृत हो चुके हैं। जैसे ही बजट का प्रावधान हो जाएगा, इन मामलों को भी क्लीयर कर दिया जाएगा।
योजनाओं की जानकारी को लगाएं जागरूकता कैंप
संजय रत्न ने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने के लिए विभाग को जागरूकता कैंप लगाने के लिए कहा गया है। सीडीपीओ, टीडब्ल्यू द्वारा एसडीएम और बीडीओ के माध्यम सहित उद्यान और कृषि विभाग के जागरूकता कार्यक्रमों में भी कल्याण विभाग भागीदारी सुनिश्चित करके लोगों को जागरूक करे।
भवन निर्माण के 7847 मामले लंबित
एक सवाल के जवाब में संजय रत्न ने कहा कि एससी/एसटी वर्ग के लोगों को घर निर्माण हेतू आवेदनों में से कुछ लैप्स हो गए थे, जिन्हें पहले पूरा किया जाएगा। वर्तमान में हर विधानसभा क्षेत्र का अनुपात एक समान करने की दिशा में कार्य किया है。
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
RKRAMAN KHOSLA
FollowFeb 18, 2026 17:15:290
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 18, 2026 17:03:050
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 18, 2026 17:02:380
Report
VKVarun Kaushal
FollowFeb 18, 2026 16:45:530
Report
NLNitin Luthra
FollowFeb 18, 2026 16:31:200
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowFeb 18, 2026 16:02:570
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 18, 2026 15:48:24Chandigarh, Chandigarh:ਸਿਹਤ ਮੰਤਰੀ ਡਾ. ਬਲਬੀਰ সਿੰਘ
Location: ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
0
Report
NSNaresh Sethi
FollowFeb 18, 2026 15:08:040
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 18, 2026 15:07:000
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 18, 2026 15:00:390
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 18, 2026 14:47:290
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 18, 2026 14:47:11Chandigarh, Chandigarh:ਗਿਆਨੀ ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੁਆਰਾ ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਉੱਤੇ ਲਾਏ ਇਲਜ਼ਾਮਾਂ ਬਾਰੇ ਵਿਧਾਇਕ ਡਾ. ਇੰਦਰਬੀਰ ਸਿੰਘ ਨਿੱਜਰ ਦਾ ਬਿਆਨ
0
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 18, 2026 14:46:11Chandigarh, Chandigarh:ਗਿਆਨੀ ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੁਆਰਾ ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਉੱਤੇ ਲਾਏ ਇਲਜ਼ਾਮਾਂ ਬਾਰੇ ਮੰਤਰੀ ਹਰਜੋਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਦਾ ਬਿਆਨ
0
Report
NLNitin Luthra
FollowFeb 18, 2026 14:24:400
Report
AMAjay Mahajan
FollowFeb 18, 2026 14:07:540
Report