Back
गुरजोत सिंह का बैंगनी आलू पंजाब में बना मिसाल, 45 एकड़ से लाखों की कमाई
KCKhem Chand
Mar 14, 2026 11:01:58
Kot Kapura, Punjab
कोटकपूरा के गांव मत्ता का 27 वर्षीय गुरजोत सिंह एक अलग किस्म के बैंगनी रंग के आलू (पर्पल पटोटो) की खेती करके आम किसानों की तुलना में कई गुना अधिक मुनाफा कमा रहा है। 6 से 20 लाख प्रति एकड़ हो रही फसल गुरजोत 45 एकड़ में कर रहा पर्पल पटोटो की खेती, कुल 125 एकड़ में कर रहा आलू की खेती। गुरजोत सिंह का परिवार पिछले लगभग 25 वर्षाें से आलू की खेती कर रहा है। परंतु लगभग चार वर्ष पूर्व गुरजोत ने दिल्ली और चंडीगढ़ के प्रीमियम रिटेल स्टोरों में विदेश से इंपोर्ट होकर आया यह बैंगनी आलू देखा। वहां यह आलू 250 से 400 रुपये प्रति किलो तक बिक रहे थे। जिसके पश्चात उसने इसकी खेती करने की सोची परंतु जब इसके बारे में जानकारी जुटाई तो यहां बीज नहीं मिला। जिसके चलते उसके द्वारा 2022 में बोलीविया से लगभग 20 किलो बीज आयात किया गया। ताकि वह इस आलू की बिजाई करके परीक्षण कर सके कि क्या यह फसल पंजाब की मिट्टी और जलवायु के अनुकूल हो सकती है। उपरांत उसका यह अनुभव सफल रहा। जिसके पश्चात उसने लगातार इसकी खेती करनी शुरू कर दी और वर्तमान में वह 45 एकड़ में इस बैंगनी रंग के आलू की खेती कर रहा है। इसके अतिरिक्त उसके द्वारा वर्तमान में कुछ अन्य किस्म के आलू की वरायटी जैसे पिंटो गोल्ड, एस्मी, इस्मायल और मरियम आदि की खेती भी शुरू की गई है। इस बारे में गुरजोत सिंह बताते हैं कि आम आलू और इस बैंगनी आलू की फसल की लागत लगभग एक जैसी ही है। परंतु इस बैंगनी रंग के आलू का उत्पादन जहां प्रति एकड़ आम आलू की तुलना में दो गुना है वहीं इसका रेट भी आम आलू की तुलना में लगभग 7 गुना मिल रहा है। जिसके चलते प्रति एकड़ लगभग 200 क्विंटल आलू के उत्पादन से वे रेट के अनुसार 6 से 20 लाख रूपये की कमाई कर रहे हैं। जो आम रिवायती फसलों की तुलना में बहुत अधिक है। उनके अनुसार वर्तमान में जहां सामान्य आलू 6 से 7 रुपये प्रति किलो बिक रहा है वहीं उनका बैंगनी आलू 30 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। इस संबंध में गुरजोत सिंह किसान। इस संबंध में बात करते हुए होर्टिकल्चर डेवलपमेंट अधिकारी डा. गुरप्रीत सिंह ने बताया कि यह शरीर के लिए बहुत लाभदायक है। हालांकि यह पीएयू की प्रवानित वैरायटी नहीं है। परंतु इससे किसान अच्छा खासा लाभ कमा सकते हैं तथा फसली चक्र से भी बाहर निकल सकते हैं। क्योंकि इसकी मांग काफी अधिक है और अभी हमारे क्षेत्र में इसका उत्पादन न के बराबर हो रहा है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
RBRohit Bansal
FollowMar 14, 2026 12:05:4726
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 14, 2026 12:05:1763
Report
NLNitin Luthra
FollowMar 14, 2026 11:51:2414
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowMar 14, 2026 11:50:4346
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 14, 2026 11:33:3892
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 14, 2026 11:32:53124
Report
NSNavdeep Singh
FollowMar 14, 2026 11:15:5195
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 14, 2026 11:05:40Shimla, Himachal Pradesh:Shimla
कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच चायल के ITC जनेडघाट पहुंचे हरियाणा के विधायक
घने जंगलों वाली सड़क से होते हुए कुफ़री से जनेडघाट पहुंचे विधयाक
होटल में किसी भी पर्यटक और बाहरी वाहन को अंदर जाने की अनुमति नहीं
135
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowMar 14, 2026 11:05:07238
Report
RMRakesh Malhi
FollowMar 14, 2026 11:00:42118
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowMar 14, 2026 10:48:31153
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 14, 2026 10:47:15124
Report
SSSandeep Singh
FollowMar 14, 2026 10:47:0482
Report
MTManish Thakur
FollowMar 14, 2026 10:22:11131
Report