Back
ऊना में 59 प्रभावित परिवारों को 75 लाख की राहत राशि वितरित, ऐतिहासिक वृद्धि
RMRakesh Malhi
Mar 14, 2026 11:00:42
Una, Himachal Pradesh
राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने ऊना विधानसभा क्षेत्र के 59 पात्र आपदा प्रभावित परिवारों को 75 लाख रूपये के चैक वितरित किए।
इस मौके पर जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार हर संकट की घड़ी में जनता के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की त्वरित सहायता के लिए विशेष राहत पैकेज तैयार किया ताकि संकट की स्थिति में जरूरतमंद परिवारों को समय पर आर्थिक सहयोग मिल सके और उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। साथ ही, राज्य सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि आपदा से प्रभावित प्रत्येक परिवार तक राहत शीघ्रता से पहुंचे और उन्हें पुनः सामान्य जीवन की ओर लौटने में सहायता मिल सके। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी आवश्यकता पड़ने पर सरकार प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करती रहेगी। ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने आपदा राहत नीति को और अधिक जनहितकारी बनाते हुए उन परिवारों के लिए राहत राशि में ऐतिहासिक वृद्धि की है, जिनके घर आपदा में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पहले जहां यह सहायता राशि मात्र डेढ़ लाख रुपये थी, वहीं अब इसे बढ़ाकर 7 लाख रुपये कर दिया गया है ताकि आपदा प्रभावित परिवारों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
RBRohit Bansal
FollowMar 14, 2026 12:05:4726
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 14, 2026 12:05:1763
Report
NLNitin Luthra
FollowMar 14, 2026 11:51:2414
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowMar 14, 2026 11:50:4346
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 14, 2026 11:33:3892
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 14, 2026 11:32:53124
Report
NSNavdeep Singh
FollowMar 14, 2026 11:15:5195
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 14, 2026 11:05:40Shimla, Himachal Pradesh:Shimla
कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच चायल के ITC जनेडघाट पहुंचे हरियाणा के विधायक
घने जंगलों वाली सड़क से होते हुए कुफ़री से जनेडघाट पहुंचे विधयाक
होटल में किसी भी पर्यटक और बाहरी वाहन को अंदर जाने की अनुमति नहीं
135
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowMar 14, 2026 11:05:07238
Report
KCKhem Chand
FollowMar 14, 2026 11:01:58140
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowMar 14, 2026 10:48:31153
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 14, 2026 10:47:15124
Report
SSSandeep Singh
FollowMar 14, 2026 10:47:0482
Report
MTManish Thakur
FollowMar 14, 2026 10:22:11131
Report