Back
बरनाला के ड्रेन पुल की बदहाली, 25 गांवों के लिए बड़ा खतरा
DSDEVINDER SHARMA
Mar 22, 2026 09:06:03
Barnala, Punjab
बरनाला के सुखपुरा गाँव में अंग्रेजों के टाइम में बना ड्रेन पुल जर्जर हालत में है और लोगों के लिए खतरा है, हर रोज हादसें घटित होते रहते हैं. इस ड्रेन के साथ लगते तकरीबन 25 गांवों के लोग काफी लंबे समय से परेशान हैं. अंग्रेजों के ज़माने में बने सुखपुरा-खुड़ी कलां ड्रेन पुल पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, प्रशासन को बड़े हादसे का शायद इंतज़ार. 9 फीट चौड़ा ड्रेन पुल हादसों की वजह, पहले भी हो चुके हैं बड़े हादसे. ड्रेन पुल के सभी पिलर टूट चुके हैं. इस पुल के ऊपर यातायात काफी ज्यादा है, कई बड़ी फैक्ट्रियां को भी यह रास्ता लगता है और कई स्कूल वैन भी इस ड्रेन पुल के ऊपर से गुजरती है. यात्री हादसों के साथ लूटपाट और चोरी का भी शिकार हो रहे हैं लोग. 25 गांवों को जोड़ने वाले ड्रेन पुल को फिर से बनाने की पुरजोर मांग. कई गांव के पंच सरपंच और किसान संगठन के लोगों ने इस ड्रेन पुल के बारे में जानकारी दी. जिला प्रशासन से ड्रेन पुल का प्रबंध करने की मांग की. इस मौके पर गाँव सुखपुरा मोड़ के सरपंच बलविंदर सिंह, भारतीय किसान यूनियन कादियां संगठन के ब्लॉक सेहना के प्रेसिडेंट जसवीर सिंह सीरा और भारतीय किसान यूनियन डकौंदा संगठन के ब्लॉक सेहना के वाइस प्रेसिडेंट हरबंस सिंह सुखपुरा ने गाँव की पंचायत के साथ मिलकर बताया कि गाँव सुखपुरा मोड़ और खुड़ी कलां को जोड़ने वाले ड्रेन पुल के टावर नंबर 43 के पुल की हालत इतनी खराब है कि कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है. उन्होंने कहा कि यह ड्रेन पुल अंग्रेजों के ज़माने का बना है, जिसके बाद किसी ने इसकी सुध नहीं ली. ड्रेन पुल के सभी पिलर टूट चुके हैं. सुखपुरा मोड़ और खुड़ी कलां की दोनों तरफ की सड़कें 18/18 फीट की बनी हैं. इस पुल पर सड़क का कटाव टेढ़ा है और दोनों सड़कों से यह सिर्फ 9 फीट चौड़ा है. कभी भी कोई बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता है. इस मौके पर गाँव की पंचायत और किसान संगठनों ने यह भी बताया कि इस बारे में जिला प्रशासन को कई बार लिखकर बताया जा चुका है. लेकिन अभी तक किसी ने इसका कोई इंतजाम नहीं किया है. यह ड्रेन पुल बरनाला और पखोन कैचियां को जोड़ता है. वहां के 25 गांवों के लोग इस ड्रेन पुल का फायदा उठाते हैं, लेकिन खराब हालत में यह ड्रेन पुल कभी भी हादसे का कारण बन सकता है. उन्होंने कहा कि पुल के चारों ओर दीवारें न होने और टेढ़ी सड़क होने की वजह से कई गाड़ियां और मोटरसाइकिल खराब हो चुकी हैं. कोहरे के दौरान बड़े हादसे भी होते हैं. यह ड्रेन पोल, जहाँ लोगों का आना-जाना खतरे में रहता है, का इस्तेमाल नशेड़ी और लुटेरे रात में सुनसान इलाके में इस ड्रेन पर खड़े होकर फैक्ट्रियों में काम करने वाले लोगों और राहगीरों को निशाना बनाते हैं. इस मौके पर गाँव सुखपुरा मोड़ की पूरी गांव पंचायत, भारतीय किसान यूनियन कादियां संगठन, भारतीय किसान यूनियन डकौंदा संगठन और आस-पास के गाँवों के लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की कि इस टूटे-फूटे ड्रेन को दोनों सड़कों के हिसाब से सीधा और नया 18 फीट बनाया जाए. ताकि बड़े नुकसान से बचा सके. गाँव की पंचायतों द्वारा जिला प्रशासन को पहले से दी गई अर्जी पर कोई ध्यान दिया जाएगा या जिला प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, यह तो वक्त ही बताएगा.
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SKSanjeev Kumar
FollowMar 22, 2026 09:52:26890
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 22, 2026 09:51:45874
Report
SPSomi Prakash Bhuveta
FollowMar 22, 2026 09:50:01748
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowMar 22, 2026 09:47:14820
Report
MSManuj Sharma
FollowMar 22, 2026 09:22:291095
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 22, 2026 09:19:14Chandigarh, Chandigarh:कुलतार संधवान, इंदरबीर निज्जर, देव मान विधायक समाना के गेस्ट हाउस में मीटिंग के लिए आए
1087
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 22, 2026 09:18:20908
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 22, 2026 09:08:461046
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 22, 2026 09:08:17977
Report
SKSanjeev Kumar
FollowMar 22, 2026 09:07:341067
Report
NLNitin Luthra
FollowMar 22, 2026 09:07:141018
Report
RMRakesh Malhi
FollowMar 22, 2026 09:05:391025
Report
MSManish Sharma
FollowMar 22, 2026 09:05:221075
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 22, 2026 08:17:321005
Report