Back
नलवाड़ी मेले की छिंज प्रतियोगिता बना केंद्र आकर्षण; विजेताओं को इनाम
VBVIJAY BHARDWAJ
Mar 22, 2026 09:47:14
Masanganj, Chhattisgarh
बिलासपुर में राज्यस्तरीय नलवाड़ी मेले में छिंज (कुश्ती) प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण बना हुआ है। हर वर्ष नलवाड़ी मेले में पुलिस प्रशासन द्वारा कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है जिसमें हिमाचल प्रदेश के अलावा हरियाणा, पंजाब सहित अन्य राज्यों के नामी पहलवान भी हिस्सा लेते हैं। कुश्ती प्रतियोगिता का समापन 23 मार्च की शाम को फाइनल कुश्ती के आयोजन के साथ होता है और मेले के समापन के दौरान विजेताओं को इनाम राशि व गुर्ज देकर सम्मानित किया जाएगा। कुश्ती प्रतियोगिता में पाँच अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं जिसमें बिलासपुर कुमार, हिम कुमार, हिम बाला, सामान्य वर्ग महिला व सामान्य वर्ग पुरुष शामिल हैं। सामान्य वर्ग में विजेता को एक लाख एक हज़ार रुपये इनाम व गुर्ज दिया जाएगा, सामान्य वर्ग महिला कुश्ती की विजेता को 75 हजार रुपए व गुर्ज दिया जाएगा, इसी तरह अन्य प्रतियोगिताओं में विजेता व उपविजेता पहलवानों को भी इनाम राशि का प्रावधान किया गया है। उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कुश्ती हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण खेल है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे पारंपरिक खेलों को अपनाकर अपनी प्रतिभा को निखारें और आगे बढ़ें। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवल ने भी कहा कि नलवाड़ी मेले का मुख्य आकर्षण कुश्ती प्रतियोगिता रहता है जिसमें विभिन्न राज्यों के पहलवान अपना दमखम दिखाते हैं और बच्चे, युवा व उम्रदराज सभी पहलवान हिस्सा लेते हैं।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
RKRAMAN KHOSLA
FollowMar 22, 2026 11:04:570
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 22, 2026 11:02:310
Report
NSNitesh Saini
FollowMar 22, 2026 10:53:01746
Report
KCKhem Chand
FollowMar 22, 2026 10:51:50819
Report
ASAvtar Singh
FollowMar 22, 2026 10:31:22935
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 22, 2026 10:30:121047
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowMar 22, 2026 10:26:53942
Report
MJManoj Joshi
FollowMar 22, 2026 10:15:10Chandigarh, Chandigarh:पंजाब कैबिनेट की बैठक 29 मार्च को शाम पाँच बजे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में उनकी चण्डीगढ़ आवास पर की जाएगी
983
Report
SKSanjeev Kumar
FollowMar 22, 2026 09:52:261055
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 22, 2026 09:51:451081
Report
SPSomi Prakash Bhuveta
FollowMar 22, 2026 09:50:011006
Report
MSManuj Sharma
FollowMar 22, 2026 09:22:291100
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 22, 2026 09:19:14Chandigarh, Chandigarh:कुलतार संधवान, इंदरबीर निज्जर, देव मान विधायक समाना के गेस्ट हाउस में मीटिंग के लिए आए
1088
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 22, 2026 09:18:201086
Report