Back
तरनतारन-अमृतसर में अधिकारी की मौत, परिवार ने न्याय के लिए पत्रकार वार्ता
BSBHARAT SHARMA
Mar 22, 2026 09:08:46
Amritsar, Punjab
तरनतारन–अमृतसर में अधिकारी की मौत के बाद परिवार ने की पत्रकार वार्ता
इंसाफ की मांग पर अड़ा परिवार, गिरफ्तारी से पहले अंतिम संस्कार से इनकार
पुलिस कार्रवाई और सुरक्षा की मांग,
गगनदीप मामले में पुलिस की कार्रवाई शुरू, बयानों के आधार पर एफआईआर दर्ज
तरनतारन और अमृतसर में उस समय सनसनी फैल गई जब डीएम कार्यालय से संबंधित अधिकारी सरदार गगनदीप सिंह रंधावा ने शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिवार के अनुसार उन्होंने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या की। इस दुखद घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और गुस्से का माहौल है।
मृतक की पत्नी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा उनके पति को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि 13 तारीख की शाम उनके पति को घर बुलाकर मारपीट की गई और जबरन वीडियो भी बनाई गई। साथ ही उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां दी गईं, यहां तक कि गैंगस्टरों के जरिए धमकाने की बात भी कही गई।
पत्नी के मुताबिक इस घटना के बाद पूरा परिवार डर के साए में जी रहा था। बच्चों को अलग-अलग स्थानों पर भेजना पड़ा और उन्हें खुद भी घर से दूर रहना पड़ा। मृतक ने इस संबंध में अपने विभाग और उच्च अधिकारियों को शिकायतें भी की थीं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। परिवार का कहना है कि इसी दबाव ने उन्हें यह कदम उठाने के लिए मजबूर कर दिया।
परिवार ने साफ कहा है कि जब तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। साथ ही उन्होंने अपने और अपने बच्चों की सुरक्षा की मांग भी की है, क्योंकि उन्हें अभी भी खतरा महसूस हो रहा है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन एफआईआर में देरी और कार्रवाई की गति पर सवाल उठ रहे हैं। यह मामला अब राजनीतिक और प्रशासनिक रूप से भी गरमा गया है और लोग इंसाफ की मांग कर रहे हैं।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
DVDEVENDER VERMA
FollowMar 22, 2026 10:26:530
Report
MJManoj Joshi
FollowMar 22, 2026 10:15:10Chandigarh, Chandigarh:पंजाब कैबिनेट की बैठक 29 मार्च को शाम पाँच बजे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में उनकी चण्डीगढ़ आवास पर की जाएगी
0
Report
SKSanjeev Kumar
FollowMar 22, 2026 09:52:261043
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 22, 2026 09:51:451067
Report
SPSomi Prakash Bhuveta
FollowMar 22, 2026 09:50:01888
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowMar 22, 2026 09:47:14982
Report
MSManuj Sharma
FollowMar 22, 2026 09:22:291100
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 22, 2026 09:19:14Chandigarh, Chandigarh:कुलतार संधवान, इंदरबीर निज्जर, देव मान विधायक समाना के गेस्ट हाउस में मीटिंग के लिए आए
1088
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 22, 2026 09:18:201059
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 22, 2026 09:08:171057
Report
SKSanjeev Kumar
FollowMar 22, 2026 09:07:341080
Report
NLNitin Luthra
FollowMar 22, 2026 09:07:141052
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowMar 22, 2026 09:06:03975
Report
RMRakesh Malhi
FollowMar 22, 2026 09:05:391025
Report