Back
बैसाखी के बाद चूड़धार मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोलने का निर्णय
MSManuj Sharma
Mar 22, 2026 09:22:29
Solan, Himachal Pradesh
सोलन में पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में आज चूड़ेश्वर मंदिर सेवा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष बी.एम. नान्टा ने की जिसमें मंदिर से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष बैसाखी के बाद चूड़धार मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही समिति ने एक मार्गदर्शिका (गाइडलाइन) और टेलीफोन डायरेक्टरी प्रकाशित करने का भी फैसला लिया, ताकि श्रद्धालुओं और सदस्यों को बेहतर जानकारी उपलब्ध कराई जा सके।
अध्यक्ष बी.एम. नान्टा ने बताया कि बैठक में समिति की अब तक की प्रगति, विभिन्न यूनिट्स से जुड़े डेटा संग्रह और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही, प्रकाशन में शामिल किए जाने वाले लेखों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
समिति ने बताया कि उनके लगभग 4000 सदस्य हैं, जो हिमाचल प्रदेश के शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों के साथ-साथ उत्तराखंड से भी जुड़े हुए हैं। यह एक चैरिटेबल संस्था है जिसे सरकार से किसी प्रकार की आर्थिक सहायता नहीं मिलती।
समिति द्वारा चूड़धार आने वाले सभी श्रद्धालुओं जब तक कपाट बंद नहीं होते के लिए भोजन और ठहरने की व्यवस्था भी की जाती है जिससे हर साल बड़ी संख्या में आने वाले भक्तों को सुविधा मिलती है।
Byte अध्यक्ष बी.एम. नान्टा
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
ASAvtar Singh
FollowMar 22, 2026 10:31:220
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 22, 2026 10:30:120
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowMar 22, 2026 10:26:53855
Report
MJManoj Joshi
FollowMar 22, 2026 10:15:10Chandigarh, Chandigarh:पंजाब कैबिनेट की बैठक 29 मार्च को शाम पाँच बजे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में उनकी चण्डीगढ़ आवास पर की जाएगी
771
Report
SKSanjeev Kumar
FollowMar 22, 2026 09:52:261055
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 22, 2026 09:51:451081
Report
SPSomi Prakash Bhuveta
FollowMar 22, 2026 09:50:01901
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowMar 22, 2026 09:47:14992
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 22, 2026 09:19:14Chandigarh, Chandigarh:कुलतार संधवान, इंदरबीर निज्जर, देव मान विधायक समाना के गेस्ट हाउस में मीटिंग के लिए आए
1088
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 22, 2026 09:18:201080
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 22, 2026 09:08:461046
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 22, 2026 09:08:171077
Report
SKSanjeev Kumar
FollowMar 22, 2026 09:07:341080
Report
NLNitin Luthra
FollowMar 22, 2026 09:07:141054
Report