Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sirmaur173001

नाहन में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा: आस्था का अद्भुत सैलाब!

DEVENDER VERMA
Jun 29, 2025 10:01:01
Nahan, Himachal Pradesh
लोकेशन: नाहन ऐतिहासिक शहर नाहन में उमड़ा आस्था का सैलाब.....  शहर में निकाली गई भगवान जगन्नाथ की विशाल रथ यात्रा, भगवान जगन्नाथ के जयकारों से गूंज उठा शहर, रथ यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा, सांसद सुरेश कश्यप ,विधायक अजय सोलंकी भी बने यात्रा का हिस्सा, पिछले 17 सालों से शहर में निकाली जा रही जगन्नाथ रथ यात्रा। एंकर: ऐतिहासिक शहर नाहन में आज भगवान जगन्नाथ की विशाल रथ यात्रा निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रथ यात्रा में शिरकत की और पूरा शहर भगवान जगन्नाथ के जयकारों से गूंज उठा। सांसद सुरेश कश्यप ,विधायक अजय सोलंकी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल भी यात्रा में शरीक हुए। वीओ 1 रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचने की होड़ लगी रही माना जाता है कि भगवान जगन्नाथ यात्रा के दौरान रथ के रस्से को खीचना बेहद शुभ होता है और व्यक्ति पाप मुक्त हो जाता है। शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप और विधायक अजय सोलंकी ने लोगों को भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की बधाई दी और कहा कि पिछले 17 सालों से लगातार नाहन शहर में यात्रा निकाली जा रही है उन्होंने यात्रा के भव्य आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। साथ ही कहा कि श्रद्धा भाव के साथ बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा का हिस्सा बनते है और हिमाचल के अलावा अन्य प्रदेशों से भी लोग यहां पहुंच रहे है। बाईट: सुरेश कश्यप :  बीजेपी सांसद शिमला संसदीय क्षेत्र  बाईट: अजय सोलंकी :  कांग्रेस विधायक नाहन वीओ 2 जगन्नाथ रथ यात्रा मंडल नाहन के अध्यक्ष प्रकाश बंसल ने बताया कि पिछले 17 सालों से लगातार नाहन में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जा रही है और हर साल इस यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है  उन्होंने कहा की ऐतिहासिक शहर नाहन में भगवान जगन्नाथ दूसरी सिद्ध पीठ के रूप में विराजमान है और लोगों की यहां अटूट आस्था है यहां निकाली जाने वाली रथ यात्रा में न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि बाहरी राज्यों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते है। बाईट: प्रकाश बंसल :  अध्यक्ष जगन्नाथ रथ यात्रा मंडल नाहन
0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement