Back
पातड़ां में दरार से फसलें बर्बाद, किसानों में हाहाकार!
Patran, Punjab
पातडा़ं से सतपाल गर्ग
स्टोरी। पातड़ां नयाल बाईपास पर रजवाहे में पड़ी दरार से 10-15 एकड़ फसल बर्बाद, किसान परेशान
एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर दिए अधिकारियों को निर्देश – तुरंत बंद किया जाए पानी
एकर
पातड़ां नयाल बाईपास के पास स्थित करमगढ़ रजवाहे में पड़ी बड़ी दरार के चलते किसानों की 10-15 एकड़ धान और अन्य फसलें जलभराव की चपेट में आ गईं। रजवाहे में करीब 15 से 20 फीट तक गहरी दरार होने के कारण पास में बना पाड फट गया, जिससे खेतों में पानी भर गया और फसलों को भारी नुकसान हुआ है।
मौके पर पहुंचे एसडीएम पातड़ां अशोक कुमार ने स्थिति का जायज़ा लिया और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि तुरंत रजवाहे में पानी की सप्लाई बंद की जाए, ताकि दरार को भरा जा सके और भविष्य में ऐसी स्थिति से बचा जा सके।
किसानों ने जताई नाराज़गी
क्षेत्र के किसानों ने बताया कि पिछले कई दिनों से रजवाहे में पानी छोड़े जाने पर टुटने का खतरा था और आज सुबह ही बरसात दोरान पाड पड़ने से फसलें पूरी तरह खराब हो गई हैं। किसानों ने प्रशासन से मुआवज़े की मांग की है।
ड्रेनेज विभाग के एसडीओ ने बताया कि दरार को भरने के लिए जरूरी संसाधन जुटाए जा रहे हैं और पानी को अस्थाई रूप से रोक दिया गया है। जल्द ही मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
एसडीएम अशोक कुमार:
"हमने मौके पर पहुंचकर स्थिति की समीक्षा की है। अधिकारियों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि रजवाहे में पानी तुरंत बंद किया जाए और दरार को जल्द से जल्द ठीक किया जाए। किसानों को नुकसान की भरपाई की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।"
बाईट किसान
बाईट नहरी विभाग एसडीओ
बाईट एसडीएम अशोक कुमार
बाईट किसान
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement