Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kinnaur172109

हिमाचल में मजदूरों का प्रदर्शन: लाभों का दुरुपयोग रोकने की मांग!

PINEWZ
Jun 25, 2025 15:35:50
Dhar Chhiling Khola, Himachal Pradesh
रामपुर बुशहर। विशेषर नेगी। आज दिनांक हिमाचल प्रदेश भवन सड़क एवं अन्य निर्माण मजदूर यूनियन (संबंधित सीटू) ने श्रमिक कल्याण बोर्ड के कार्यालय रामपुर का घेराव कर प्रदर्शन किया। मज़दूरों नेताओं ने कहा कि बोर्ड में पंजीकृत मज़दूरों को लाभों से वंचित रख कर बोर्ड के पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है। बाइट। अमित कोषाध्यक्ष भवन एवं सड़क निर्माण मजदूर यूनियन संबधित सीटू ने कहा कि अभी भी वर्ष 2020 में मज़दूरों के छात्रवृत्ति, विवाह, चिकित्सा आदि लाभ लंबित है। नवीनीकरण का काम 6 महीने से नही किया जा रहा है। वर्ष 2022 के पंजीकृत मज़दूरों को पासबुक जून 2025 में दी जा रही है। बोर्ड की सुस्त कार्यप्रणाली के चलते मज़दूर लाभों से वंचित रह रहे है। उन्होंने चेताया कि यदि लंबित आवेदनों को शीघ्र अति शीघ्र नही दिया गया तो यूनियन 9 जुलाई 2025 से अनिश्चितकालीन प्रदर्शन करेगी।
0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement