Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kullu175101

हिमाचल में बारिश का कहर: बंजार में भारी नुकसान, विधायक पहुंचे मदद के लिए!

PINEWZ
Jun 25, 2025 15:36:30
Kullu, Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला की बंजार विधानसभा क्षेत्र में आज हुई भारी बारिश से बहुत अधिक नुकसान हुआ है। बीते साल आई आपदा से अभी तक सैंज उबर नहीं पाया था। और इस साल एक बार फिर से हुई भारी बारिश से नुकसान हुआ है। लोगों के खेत खलिहान पशुधन बह गया है। ऐसे में पहली बरसात ने ही अपना कहर बरपाया है। घटना की सूचना मिलते ही बंजारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी भी मौके पर पहुंचे है। और उन्होंने घटनास्थल पर प्रभावितों से भी मुलाकात की है उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सैंज घाटी के रैला में चार मकान भारी बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो गए है। इस दौरान मकान से सामान निकाल रहे तीन लोग भी बाढ़ में बह गए है। और लोगों के घरों खेतों को भारी नुकसान हुआ है। विधायक सुरेंद्र शौरी ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से प्रभावितों को हर संभव सहायता देने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि इस घटना में बहुत अधिक नुकसान हुआ है। ऐसे में प्रभावितों की प्रदेश सरकार मदद करें। बाइट - सुरेंद्र शौरी विधायक बंजार विधानसभा
0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement