Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sirmaur173001

कांग्रेस ने आपातकाल के जरिए उठाया राजनीतिक लाभ: बलदेव तोमर का बड़ा आरोप

PINEWZ
Jun 25, 2025 14:32:09
Nahan, Himachal Pradesh
लोकेशन: नाहन राजनीतिक लाभ उठाने के लिए कांग्रेस ने लगाया देश मे आपातकाल: बलदेव तोमर आपातकाल के दौरान लोगों को देशभर में दी गई प्रताड़नाए, कांग्रेस ने राजनीतिक लाभ के लिए संविधान में किया संशोधन, हमेशा याद रखा जाएगा 25 जून 1975 का काल दिन, नाहन में मीडिया से रूबरू हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता। एंकर: भाजपा के प्रदेश से प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कहा कि 25 जून 1975 को कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक गद्दी बचाने के लिए देश में आपातकाल लागू किया और यह काला दिन हमेशा ही देश के इतिहास में याद किया जाए। बलदेव तोमर जिला मुख्यालय नाहन में आज मीडिया से बातचीत कर रहे थे वीओ 1 बलदेव तोमर ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी राजनीतिक गद्दी को बचाने के लिए आपातकाल को देश में लागू किया और इसका विरोध करने वाली कई बड़े नेताओं को सलाखों के पीछे डाल दिया गया जिसमें जनसंघ के कई बड़े नेता शामिल थे। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ जब देश के भीतर मीडिया पर भी पाबंदी लगाई गई हो। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान देश में लोगों को प्रताड़नाए दी गई और देश में एक डर का माहौल तैयार किया गया उन्होंने कहा कि इस दौरान करीब 1 लाख 40 हजार लोगों को जेल के भीतर डाला गया था। बाईट: बलदेव तोमर: प्रदेश प्रवक्ता भाजपा वीओ 2 भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस पर संविधान  दुरुपयोग के आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के समय संविधान की दुहाई देने वाली कांग्रेस ने  राजनीतिक लाभ उठाने के लिए करीब 80 मर्तबा संविधान में संशोधन किया ताकि संशोधन के उपरांत राजनीतिक लाभ उठाए जा सके। बाईट: बलदेव तोमर: प्रदेश प्रवक्ता भाजपा
0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement