Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Fazilka152123

फाजिल्का में भाजपा का पुतला प्रदर्शन: क्या भगवंत मान ने किया बड़ा अपराध?

SNSUNIL NAGPAL
Jul 12, 2025 08:38:13
Fazilka, Punjab
फाजिल्का में आज जिला भाजपा द्वारा स्थानीय चौक घंटाघर में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला प्रदर्शन किया गया l आरोप लगाए जा रहे हैं कि पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा देश के गृहमंत्री के खिलाफ गलत शब्दावली का इस्तेमाल किया गया है l इसके चलते भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में रोष पाया जा रहा है l जानकारी देते हुए फाजिल्का से भाजपा के जिला अध्यक्ष सुखविंदर सिंह काका कंबोज और फाजिल्का से पूर्व विधायक पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भाजपा नेता सुरजीत जियानी ने बताया कि देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा गलत शब्दावली का इस्तेमाल किया गया है l जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में रोष पाया का रहा है l इसी के चलते आज फाजिल्का के चौंक घंटाघर में जिला भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री मान का पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया है l उन्होंने मांग की है कि पंजाब के मुख्यमंत्री इस मामले माफी मांगे l हालांकि उन्होंने पंजाब में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए है l उन्होंने कहा कि आज के समय में पंजाब की कानून व्यवस्था के यह हालात हैं कि कोई पता नहीं कब किसको कौन गोली मार दे l वह खुद को भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं l और आम जनता सुरक्षित नहीं है l जिसको लेकर उन्होंने मान सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए है l
14
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement
Back to top