Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jalandhar144001

जालंधर में 18 वर्षीय लड़की ने आत्महत्या की, जानें क्या था कारण!

BSBHARAT SHARMA
Jul 12, 2025 09:35:45
Jalandhar, Punjab
*Jalandhar : 18 वर्षीय लड़की ने आत्महत्या कर जीवन लीला की समाप्त* जालंधर के थाना डिवीजन नंबर 8 के अंतर्गत शंकर गार्डन कॉलोनी के घर में आया का काम करने वाली प्रवासी लड़की की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय युवती ने आत्महत्या करके जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतिका की पहचान शिवानी के रूप में हुई है। युवती कोठी में काम करती थी। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने बताया 18 वर्षीय लड़की शिवानी ने जीवनलीला समाप्त कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर परिवार को घटना की सूचना दे दी गई। मृतक लड़की यहां पर कोठी में काम करती थी और यहीं रह रही थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिवारिक सदस्यों ने जांच अधिकारी को बताया कि लड़की कुछ समय से परेशान रहती थी। परिवार ने मामले में कार्रवाई करवाने से मना कर दिया। लड़की का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। बाइट : पुलिस अधिकारी
14
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement
Back to top