Back
हिमाचल बजट पर राजेंद्र गर्ग का हमला: कर्ज और महंगाई बढ़ेंगे
VBVIJAY BHARDWAJ
Mar 21, 2026 12:45:30
Masanganj, Chhattisgarh
एंकर- हिमाचल प्रदेश के पूर्व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पेश किए गए बजट को जनविरोधी, दिशाहीन और विकास विरोधी करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह बजट जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा और प्रदेश को विकास की राह से पीछे ले जाने वाला है। वहीं पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसा बजट सामने आया है, जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में हजारों करोड़ रुपये की कटौती की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कटौती का सीधा असर विकास योजनाओं पर पड़ेगा और सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में विकास कार्य प्रभावित होंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार एक ओर बड़े-बड़े दावे कर रही है, जबकि बजट में विकास कार्यों के लिए पर्याप्त प्रावधान नहीं है। इससे स्पष्ट है कि सरकार की प्राथमिकताएं स्पष्ट नहीं हैं और वह केवल घोषणाओं तक सीमित है। पूर्व मंत्री ने कहा कि यह बजट प्रदेश को कर्ज के जाल में और धकेलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उधारी पर निर्भर होकर प्रदेश की आर्थिक स्थिति को कमजोर कर रही है, जिससे आने वाले समय में हालात और बिगड़ सकते हैं। महंगाई के मुद्दे पर राजेंद्र गर्ग ने कहा कि पेट्रोल और डीजल पर सेस लगाकर सरकार पहले ही आम लोगों पर अतिरिक्त बोझ डाल चुकी है। अब यह बजट महंगाई को और बढ़ाने वाला साबित होगा। उन्होंने एंट्री टैक्स में बढ़ोतरी को भी जनता के साथ विश्वासघात बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने चुनावी गारंटियों के नाम पर जनता से वादे किए थे, लेकिन बजट में उन्हें पूरा करने की कोई ठोस योजना नजर नहीं आती। खासकर महिलाओं और बेरोजगार युवाओं के लिए कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं किया गया है। वहीं राजेंद्र गर्ग ने कहा कि यह बजट प्रदेश के समग्र विकास को गति देने के बजाय उसे पीछे धकेलेगा।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SSSanjay Sharma
FollowMar 21, 2026 13:50:220
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowMar 21, 2026 13:50:090
Report
SGSatpal Garg
FollowMar 21, 2026 13:49:420
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 21, 2026 13:46:290
Report
BSBALINDER SINGH
FollowMar 21, 2026 13:32:12792
Report
VSVARUN SHARMA
FollowMar 21, 2026 12:50:181098
Report
KSKapil sharma
FollowMar 21, 2026 12:48:341068
Report
BSBhushan Sharma
FollowMar 21, 2026 12:45:441006
Report
AJAnil Jain
FollowMar 21, 2026 12:33:34998
Report
BSBhushan Sharma
FollowMar 21, 2026 12:33:161021
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowMar 21, 2026 12:17:211068
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 21, 2026 12:17:03Chandigarh, Chandigarh:ਸੰਗਰੂਰ ਤੋਂ ਸੰਸਦ ਮੀਤ ਹੇਅਰ ਬਣੇ ਪੰਜਾਬ ਕ੍ਰਿਕਟ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੇ ਸੈਕਟਰੀ
1041
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowMar 21, 2026 12:16:531077
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 21, 2026 12:01:301088
Report