Back
मंडी में शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या कलाकारों ने धमाकेदार प्रस्तुति दी
NSNitesh Saini
Feb 18, 2026 06:01:44
Sundar Nagar, Himachal Pradesh
लोकेशन : मंडी
स्लग :
शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली कलाकारों ने बांधा समां
किशन वर्मा, काकू राम ठाकुर और सुनील राणा की प्रस्तुतियों पर देर रात तक झूमे दर्शक
राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत
मंडी (नितेश सैनी) :
एंकर : छोटी काशी मंडी में 16 फरवरी से शुरू हुए सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या लोक-संगीत और फिल्मी तरानों के शानदार संगम के नाम रही। हिमाचली कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने पंडाल में मौजूद दर्शकों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। मुख्य कलाकार किशन वर्मा, काकू राम ठाकुर और सुनील राणा की दमदार प्रस्तुतियों ने संध्या को यादगार बना दिया। काकू राम ठाकुर ने पंजाबी व कांगड़ी गीतों से माहौल में जोश भर दिया, जबकि लोकगायक सुनील राणा ने मेरी जान सुमित्रा, झिकड़ी धिए, रलिया वो खेरा जैसे पहाड़ी व फिल्मी गीतों की सुंदर प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का दिल जीत लिया।
इस अवसर पर राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) भवानी सिंह पठानिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। शिवरात्रि महोत्सव आम सभा के अध्यक्ष एवं विधायक चंद्रशेखर तथा मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त मंडी ने मुख्य अतिथि का पारंपरिक रीति-रिवाज से स्वागत किया।
इस दौरान चिल्ड्रन ऑफ स्टेट के बच्चे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिला प्रशासन द्वारा बच्चों के लिए सेरी चानणी में सांस्कृतिक संध्या देखने की विशेष व्यवस्था की गई, जिससे बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
मुख्यमंत्री की पहल पर इन बच्चों को हवाई जहाज व वंदे भारत ट्रेनों में सफर करवाने के साथ-साथ विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल किया गया है। इसी कड़ी में शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में उन्हें विशेष सम्मान दिया गया।
काकू राम ठाकुर ने बिखेरा सुरों का जादू :
लोकगायक काकू राम ठाकुर ने अपनी मखमली आवाज से कार्यक्रम में नई ऊर्जा भर दी। उन्होंने ‘शिव जो देना नुवाला’ भजन से प्रस्तुति की शुरुआत की। इसके बाद चंबे मिंजरां लागीरा, बिमलो-कमलो और दिलदारां जैसे गीतों से माहौल को भावुक और संगीतमय बना दिया। कार्यक्रम के उत्तरार्ध में मित्रां दा नां चलदा और चंडीगढ़ वालिए जैसे पंजाबी हिट्स पर युवा जमकर थिरके。
परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संगम :
संध्या का शुभारंभ पारंपरिक शहनाई वादन से हुआ, जिसकी मधुर ध्वनि ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक शांति से भर दिया।
गुजरात से आई एनज़ेडसीसी (NZCC) की टीम ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुति से राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। वहीं शिमला के प्रसिद्ध फिरदौस बैंड ने अपनी जोशीली प्रस्तुति से आधुनिक संगीत का तड़का लगाया।
विशेष बच्चों ने जीता दर्शकों का दिल :
सांस्कृतिक संध्या का सबसे भावुक क्षण तब आया जब विशेष बच्चों ने मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। काव्या भारद्वाज, धनेश, रितिका, कुलदीप कौंडल, निहारिका, रीना, तेजावरी और अदिति की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावुक कर दिया और पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा。
प्रदेश भर के कलाकारों ने छोड़ी अमिट छाप :
हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों—रंजना कुमारी, नितेश गरला, पूनम राणा, भानु प्रिया व राकेश कुमार, रूप ठाकुर (थाची), हेम राज (पंडोह), कुशल भारद्वाज और मुस्कान (बिलासपुर) की प्रस्तुतियों ने यह सिद्ध कर दिया कि अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव हिमाचली कला और संस्कृति को वैश्विक मंच प्रदान करने का सशक्त माध्यम बन चुका है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KSKapil sharma
FollowFeb 18, 2026 07:39:010
Report
RBRohit Bansal
FollowFeb 18, 2026 07:20:470
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowFeb 18, 2026 07:20:080
Report
BSBALINDER SINGH
FollowFeb 18, 2026 07:03:400
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowFeb 18, 2026 06:47:410
Report
RBRohit Bansal
FollowFeb 18, 2026 06:46:380
Report
DSDharmindr Singh
FollowFeb 18, 2026 06:46:220
Report
SPSomi Prakash Bhuveta
FollowFeb 18, 2026 06:01:120
Report
MSManish Shanker
FollowFeb 18, 2026 06:01:000
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowFeb 18, 2026 05:30:290
Report
RVRajat Vohra
FollowFeb 18, 2026 05:04:540
Report
KBKulbir Beera
FollowFeb 18, 2026 04:18:100
Report
MSManish Shanker
FollowFeb 18, 2026 04:02:180
Report