Back
हिमाचल में स्मार्ट मीटर विरोध तेज, महिलाएं डीसी को ज्ञापन देकर सरकार को चेतावनी दें
MTManish Thakur
Feb 09, 2026 12:10:50
Kullu, Himachal Pradesh
हimachal प्रदेश में लग रहे स्मार्ट मीटर के विरोध में अब स्थानीय लोगों ने भी अपना विरोध दर्ज करवाना शुरू कर दिया है। कुल्लू जिला में ग्राम पंचायत दलाशनी, रोट और संचाणी की 3 महिला मंडलों की महिलाएं डीसी के माध्यम से प्रदेश सरकार को स्मार्ट मीटर के विरोध में ज्ञापन सौंपा है। महिला मंडल के सदस्यों का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने से उन्हें इसका नुकसान झेलना पड़ेगा। क्योंकि जो पहले से ही डिजिटल मीटर लगे हुए हैं उसका बिल में भर रहे हैं लेकिन स्मार्ट मीटर आने के बाद लोगों को पहले ही रिचार्ज करना पड़ेगा। ऐसे में गांव में बहुत से ऐसे लोग हैं जो इसके लिए सक्षम नहीं है। और अलग से एक अन्य सिम भी खरीदनी पड़ेगी। जिसका खर्चा भी वह नहीं उठा सकते हैं। घाटी में बहुत से ऐसी महिला मंडल इसका विरोध कर रहे हैं। आज डीसी कुल्लू के माध्यम से भी एक प्रदेश सरकार को एक ज्ञापन इसके विरोध में भेजा गया है ।
ग्राम पंचायत रोट की स्थानीय समाजसेवी महिला निर्मला देवी ने कहा कि ग्राम पंचायत रोट की महिला मंडल की महिलाएं इकट्ठे होकर डीसी कुल्लू से मिली है उन्होंने कहा कि सरकार बार-बार बिजली के मीटर बदलने से गरीब लोगों पर अतिरिक्त खर्च बोझ डाल रही है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से हाथ जोड़कर विनम्र निवेदन है कि बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को बंद किया जाए और गरीब लोगों पर अतिरिक्त बोझ ना डाला जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जहां सड़क शिक्षा स्वास्थ्य को स्मार्ट बनने की जरूरत है वहीं सरकार स्मार्ट मीटर लगाकर ग्रामीण क्षेत्र के गरीब लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है जो गरीब लोगों की सबसे बड़ी चिंता है उन्होंने कहा कि सरकार को बेरोजगारों के लिए रोजगार को लेकर योजनाएं लाने की जरूरत है लेकिन सरकार का उसे तरफ कोई ध्यान नहीं है वहीं दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के मीटर बार-बार बदलने से उपभोक्ताओं पर इसका अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है जिससे की जनता में भारी रोष है।
बाइट- निर्मला देवी समाजसेवी ग्राम पंचायत रोट
बराधी बीर महिला मंडल के प्रधान मीरा शर्मा ने कहा ग्राम पंचायत दलाशनी के गांव में सरकारी स्कूल और निजी होटल में स्मार्ट मीटर लगे हैं और इसका नुकसान भी उन्हें देखने को मिल रहा है ऐसे में आज उपायुक्त के माध्यम से उन्होंने प्रदेश सरकार को इस मीटर को रद्द करने के बारे में एक ज्ञापन भेजा है उनका कहना है कि गांव में बहुत से बुजुर्ग और अनपढ़ लोग भी रहते हैं उन्हें रिचार्ज करवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है साथ ही कई दफा घाटी में सिग्नल भी नहीं होता है ऐसे में अगर रिचार्ज नहीं होगा तो लोगों को अंधेरे में गुजारा करना पड़ेगा इसलिए उन्होंने प्रदेश सरकार से यह मांग रखी है कि इस मीटर को ना लगाया जाए जो पुराने डिजिटल मीटर लगाए गए हैं उसी के माध्यम से बिजली सुचारू रूप से जारी रखी जाए ताकि उन्हें किसी परेशानियों का सामना न करना पड़े।
बाइट - मीरा शर्मा, प्रधान बराधी बीर महिला मंडल ग्राम पंचायत दलाशनी
ग्राम पंचायत संचाणी महिला मंडल की प्रधान सुनीता देवी ने कहा कि पंचायत के सभी लोग स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध कर रहे हैं उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार बार-बार बिजली के मीटर बदलकर गरीब लोगों पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में भारी रोष है उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां बरसात में पिछले सात आठ महीना से ग्रामीण क्षेत्र की सड़क क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को सड़क यातायात के लिए स्कूली छात्रों को 10 किलोमीटर दूर पैदल सफर करने को मजबूरत है वहीं दूसरी तरफ सरकार स्मार्ट मीटर लगाकर गरीबों पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है उन्होंने कहा कि सरकार को अगर स्मार्ट बनना है तो ग्रामीण क्षेत्र की सड़के और सरकारी स्कूल और स्वास्थ्य संस्थानों को स्मार्ट बनना चाहिए जहां पर स्थानीय लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सके उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के दुख दर्द को समझें और ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कोई फायदा नहीं होगा उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने के लिए अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा जिससे कि गरीबों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा उन्होंने कहा कि सरकार स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को बंद करें अन्यथा ग्रामीण सड़कों पर उतरकर उसका विरोध जन आंदोलन करेंगे।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
RBRohit Bansal
FollowFeb 09, 2026 13:50:180
Report
RBRohit Bansal
FollowFeb 09, 2026 13:50:050
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowFeb 09, 2026 13:48:270
Report
VKVipan Kumar
FollowFeb 09, 2026 13:36:520
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowFeb 09, 2026 13:36:090
Report
KCKhem Chand
FollowFeb 09, 2026 13:10:500
Report
RBRohit Bansal
FollowFeb 09, 2026 13:09:200
Report
VKVarun Kaushal
FollowFeb 09, 2026 13:03:430
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowFeb 09, 2026 12:48:050
Report
NSNavdeep Singh
FollowFeb 09, 2026 12:47:350
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 09, 2026 12:41:050
Report
KBKulbir Beera
FollowFeb 09, 2026 12:40:240
Report
DSDharmindr Singh
FollowFeb 09, 2026 12:32:320
Report
MSManish Shanker
FollowFeb 09, 2026 12:17:010
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowFeb 09, 2026 12:15:520
Report