Back
लुधियाना नगर निगम हाउस में हंगामा, PPP और ठोस कचरा प्रकल्प पर भिड़ंत
TBTarsem Bhardwaj
Feb 09, 2026 13:48:27
Ludhiana, Punjab
लुधियाना नगर निगम हाउस की गुरुनानक देव भवन की बैठक में जबर्दस्त हंगामा हो गया। तीन बजे शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया। कांग्रेस और आप के पार्षद आपस में भिड़ गए। नगर निगम हाउस की बैठक से पहले कांग्रेस पार्षदों और पुलिस में बहस। कांग्रेस पार्षद गौरव भट्ट पर FIR के विरोध में नारे बाजी होने लगी। गौरव भट्ट पर FIR का विरोध कांग्रेस पार्षद कर रहे थे। गौरव भट्ट हथकड़ी और मिठाई का डिब्बा लेकर आए। इसके बाद विरोध शुरू हुआ। काफी देर तक हंगामे के बाद मीटिंग शुरू हुई तो PPP और Solid Waste Management को लेकर हंगामा शुरू हो गया। विपक्ष ने bunun विरोध में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। इसके साथ ही रोजगार खत्म करने की बात कही है। विपक्ष का ऐलान सफाई सेवकों के साथ खड़े होने का था। भाजपा पार्षद रुचि गुलाटी टॉफियां लेकर आईं।
काफी देर हंगामे के बाद मुद्दों पर चर्चा शुरू हुई। Solid Waste Management प्रोजेक्ट को लेकर विपक्ष ने विरोध किया। विपक्ष का आरोप है कि 925 रुपये प्रति टन था, अब 3300 रुपये प्रति टन की जा रही है। विपक्ष ने माइक बंद कर दिया। बीजेपी की नेता सदन पूनम रात्रा का कहना है कि Solid Waste प्रोजेक्ट खत्म करो, लोगों के रोजगार खत्म न हों। आज तीन बजे प्रस्तावित बैठक में कांग्रेस पार्षद गौरव भट्टी हथकढ़ी के पहन कर आए। साथ में लड्डू का डिब्बा भी लाए। पुलिस ने जाँच की तो बहस शुरू हुई। आप पार्षद अश्वनी शर्मा ने विरोध किया। फिर दोनों गुट आमने सामने हो गए। आप पार्षद अमरजीत सिंह की भी कांग्रेस पार्षदों के साथ बहस हुई। काफी देर हंगाम चलता रहा। इस दौरान दोनों पार्टियों के पार्षदों को संभालने के लिए पुलिस उतरना पड़ा। पुलिस और मेयर के बीच बचाव के बाद बैठक शुरू हुई। General House बैठक में Integrated Solid Waste Management (ठोस कचरा प्रबंधन) प्रोजेक्ट को लेकर हंगामा की संभावना है। Public Private Partnership (PPP) मॉडल पर लागू किए जाने वाले इस प्रस्ताव का सफाई कर्मचारी संगठनों और विपक्षी दलों ने विरोध किया है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SSSanjay Sharma
FollowFeb 09, 2026 15:30:120
Report
DSDharmindr Singh
FollowFeb 09, 2026 15:19:510
Report
SKSanjeev Kumar
FollowFeb 09, 2026 15:06:170
Report
NLNitin Luthra
FollowFeb 09, 2026 14:45:200
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 09, 2026 14:30:26Noida, Uttar Pradesh:Amritsar, Punjab: SAD leader Bikram Singh Majithia arrives in Amritsar, welcomed by SAD party workers.
0
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowFeb 09, 2026 14:03:030
Report
RBRohit Bansal
FollowFeb 09, 2026 13:50:180
Report
RBRohit Bansal
FollowFeb 09, 2026 13:50:050
Report
VKVipan Kumar
FollowFeb 09, 2026 13:36:520
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowFeb 09, 2026 13:36:090
Report
KCKhem Chand
FollowFeb 09, 2026 13:10:500
Report
RBRohit Bansal
FollowFeb 09, 2026 13:09:200
Report
VKVarun Kaushal
FollowFeb 09, 2026 13:03:430
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowFeb 09, 2026 12:48:050
Report