Back
गोरू डुघ स्की स्लोप बनेगा देश की शीर्ष स्लोप, अंतरराष्ट्रीय आयोजन संभव
MTManish Thakur
Mar 12, 2026 08:17:27
Kullu, Himachal Pradesh
कुल्लू की लगघाटी स्थित गोरू डुघ स्की स्लोप को भविष्य में देश की बेहतरीन स्की स्लोपों में शामिल किया जाएगा। यह बात कुल्लू के विधायक सुंदर ठाकुर ने कही। उन्होंने बताया कि हाल ही में कुल्लू के उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने क्षेत्र का दौरा कर यहां पर्यटन विकास की संभावनाओं का जायजा लिया है। विधायक सुंदर ठाकुर ने कहा कि गोरू डुघ की स्की स्लोप सोलंग नाला की स्की स्लोप से भी अधिक लंबी और चौड़ी है, जिससे यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्कीइंग आयोजन करवाने की बड़ी संभावनाएं हैं। भविष्य में इस स्थल को विकसित कर यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्की प्रतियोगिताएं आयोजित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला के कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं जो अब तक अनछुए हैं। सरकार इन स्थलों को इको टूरिज्म के माध्यम से विकसित करने की दिशा में काम कर रही है। इसके तहत लग घाटी, रतोचा, काईसधार, बिजली महादेव की पहाड़ियां, चंबा गढ़ सहित कई क्षेत्रों को पर्यटन मानचित्र पर लाया जाएगा। सुंदर ठाकुर ने कहा कि कुल्लू के पहाड़ों पर इको ट्रेल योजना को लागू किया जाएगा। इससे पर्यटकों को प्राकृतिक सुंदरता के बीच ट्रैकिंग और एडवेंचर का अनुभव मिलेगा और स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि इको ट्रेल शुरू होने से कुल्लू में पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलेगी。
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
DVDEVENDER VERMA
FollowMar 12, 2026 09:50:410
Report
NSNaresh Sethi
FollowMar 12, 2026 09:50:200
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 12, 2026 09:49:330
Report
KSKapil sharma
FollowMar 12, 2026 09:47:480
Report
KSKapil sharma
FollowMar 12, 2026 09:45:520
Report
VSVARUN SHARMA
FollowMar 12, 2026 09:36:190
Report
MJManoj Joshi
FollowMar 12, 2026 09:35:500
Report
VSVARUN SHARMA
FollowMar 12, 2026 09:15:550
Report
KSKapil sharma
FollowMar 12, 2026 08:49:160
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 12, 2026 08:48:450
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowMar 12, 2026 08:48:170
Report
NSNaresh Sethi
FollowMar 12, 2026 08:33:340
Report
SSSandeep Singh
FollowMar 12, 2026 08:09:060
Report
BSBhushan Sharma
FollowMar 12, 2026 08:05:140
Report