Back
मेहतपुर में 23 वर्षीय युवक की मौत ड्रग ओवरडोज़ की आशंका
KSKapil sharma
Mar 12, 2026 09:47:48
Noida, Uttar Pradesh
जालंधर देहात के मेहतपुर इलाके में 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की लाश मेहतपुर बस स्टैंड के पास मिली, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान खुरमपुर गांव निवासी अनमोल के रूप में हुई है। आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत ड्रग ओवरडोज़ के कारण हुई है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। मिली जानकारी के मुताबिक अनमोल की लाश मेहतपुर पुलिस स्टेशन से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर पाई गई। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें उसकी मां बेटे की लाश के पास रोती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि मौके से एक सिरिंज और एक बोतल भी बरामद हुई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मेहतपुर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और कहा गया है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
बता दें कि 7 मार्च को उधोवाल गांव का एक कबड्डी खिलाड़ी वंश की गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर बालोकी खेड़ा रोड पर मृत पाया गया था और लोगों ने अनुमान जताया था कि उसकी मौत को भी ड्रग ओवरडोज़ से हुआ है लेकिन किसी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की थी। दो सप्ताह पहले बूटे दियां चन्नन गांव के सरपंच महिंदर सिंह की भी मौत हो गई थी। ड्रग तस्करी के खिलाफ आवाज उठाने वाले सरपंच को हमलावरों ने घायल कर दिया था, जिनकी 6 मार्च को इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में विवाद बढ़ने के बाद मेहतपुर थाने के एक मुंशी को भी सस्पेंड कर दिया गया था।
पेंडू मजदूर यूनियन के नेता तरसेम पीटर ने कहा कि ड्रग तस्करों के खिलाफ बोलने वाले सरपंच की हत्या के बाद इलाके के लोग डर के माहौल में जी रहे हैं। उनका कहना है कि अनमोल की लाश के पास कई लोगों ने सिरिंज देखी थी, लेकिन लोग खुलकर बोलने से घबरा रहे हैं।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
ASAvtar Singh
FollowMar 12, 2026 12:21:300
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowMar 12, 2026 12:21:000
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowMar 12, 2026 12:04:280
Report
NLNitin Luthra
FollowMar 12, 2026 12:04:170
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowMar 12, 2026 12:03:580
Report
ASARVINDER SINGH
FollowMar 12, 2026 12:03:410
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 12, 2026 11:45:490
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowMar 12, 2026 11:32:260
Report
KSKapil sharma
FollowMar 12, 2026 11:20:400
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 12, 2026 11:06:120
Report
KSKapil sharma
FollowMar 12, 2026 11:04:210
Report
BSBhushan Sharma
FollowMar 12, 2026 11:03:190
Report
SGSatpal Garg
FollowMar 12, 2026 10:56:090
Report
KSKapil sharma
FollowMar 12, 2026 10:54:270
Report
KSKapil sharma
FollowMar 12, 2026 10:50:190
Report