Back
बिलासपुर वन विभाग ने फायर सीजन के लिए ताकतवर तैयारी की घोषणा, लोगों से सहयोग की अपील
VBVIJAY BHARDWAJ
Mar 12, 2026 08:48:17
Masanganj, Chhattisgarh
स्लग- फायर सीजन के दौरान जंगलों को आग से बचाने के लिए वन विभाग ने अपनी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। डीएफओ बिलासपुर राजीव कुमार ने जानकारी दी कि पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों से फायर सीजन में वन विभाग का सहयोग मांगा गया है। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में गर्मी के साथ निचले इलाकों में भी तापमान बढ़ रहा है, इसलिए मार्च में ज्यादा गर्मी पड़ने की संभावना है और जंगलों में आग लगने के मामले सामने आ सकते हैं। बिलासपुर जिले में पिछले वर्षों में आग से बड़े क्षेत्रों को नुकसान हुआ है। वन विभाग ने मार्च से तैयारी शुरू कर दी है और डिविशन स्तर पर कमेटी गठित की गई है जिसमें नोडल अधिकारी एसीएफ हैं और 7 रेंजों में नोडल अधिकारी व रेंज अधिकारी नियुक्त हैं। प्रत्येक रेंज में तीन-तीन ब्लॉक बनाए गए हैं, बीओ की अध्यक्षता में कमेटी है जिसमें फारेस्ट गार्ड शामिल हैं ताकि फायर सीजन के दौरान आग लगने के मामले रोकथाम और जंगलों के आस-पास निजी भूमि को भी आग से बचाया जा सके। वनमंडल अधिकारी बिलासपुर राजीव कुमार ने कहा कि फायर सीजन को देखते हुए जंगलों व उनसे लगती निजी भूमि को आग से बचाने के लिए पूरी तैयारी हो चुकी है और वनमित्रों को आग के मामलों से निपटने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा पंचायत स्तर पर जागरूकता भी बढ़ाई जाएगी। जंगलों में लगाई गई नई प्लांटेशन को आग से बचाने के लिए कंट्रोल बर्निंग और फायर लाइन पर भी काम शुरू कर दिया गया है ताकि मौसमी आग के मामले कम हों। बिलासपुर जिले का भूगोलिक क्षेत्र 1167 स्क्वेयर किलोमीटर है जिसमें 428 स्क्वेयर किलोमीटर वन वृत्त क्षेत्र शामिल है, जो कुल क्षेत्रफल का 31 प्रतिशत है। बिलासपुर वनमंडल के भीतर 83 बीट हैं, इनमें से 60 बीट्स में फायर सीजन के दौरान आग लगने की अधिक संभावनाएं मानी जा रही हैं, जिसे देखते हुए अधिकारी सजग हैं और क्षेत्रीय टीमों को जागरूक कर रहे हैं ताकि आग लगने की घटनाओं को रोका जा सके।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SBSANJEEV BHANDARI
FollowMar 12, 2026 10:17:030
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowMar 12, 2026 10:16:410
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowMar 12, 2026 10:00:350
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowMar 12, 2026 09:50:410
Report
NSNaresh Sethi
FollowMar 12, 2026 09:50:200
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 12, 2026 09:49:330
Report
KSKapil sharma
FollowMar 12, 2026 09:47:480
Report
KSKapil sharma
FollowMar 12, 2026 09:45:520
Report
VSVARUN SHARMA
FollowMar 12, 2026 09:36:190
Report
MJManoj Joshi
FollowMar 12, 2026 09:35:500
Report
VSVARUN SHARMA
FollowMar 12, 2026 09:15:550
Report
KSKapil sharma
FollowMar 12, 2026 08:49:160
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 12, 2026 08:48:450
Report
NSNaresh Sethi
FollowMar 12, 2026 08:33:340
Report