Back
कुल्लू में देव महाकुंभ: राजा की जलेब से दशहरा के ढालपुर में विशाल परिक्रमा
MTManish Thakur
Oct 03, 2025 12:52:52
Kullu, Himachal Pradesh
जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में जहां इन दिनों अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव मनाया जा रहा है। तो वहीं सैकड़ों देवी देवता इस दशहरा उत्सव में भाग लेने के लिए ढालपुर पहुंचे हैं। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के दूसरे दिन शाम के समय लोगों की रक्षा के लिए राजा की जलेब का भी आयोजन किया गया। राजा के जलेब में भगवान नरसिंह की घोड़ी के साथ-साथ महाराज कोठी के देवताओं ने भी भाग लिया और देवता के हरियानो ने भी ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते गाते हुए शहर की परिक्रमा पूरी की। देव महाकुंभ के नाम से प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय दशहरा पर्व में दूसरे दिन राजा की जलेब निकली और भगवान रघुनाथ के छड़ी बरदार महेश्वर सिंह पालकी पर सवार हुए। ढालपुर में देवी-देवताओं की पुरातन संस्कृति को जिंदा रखने के लिए नरसिंह भगवान की जलेब का आगाज हुआ। विश्व के सबसे बड़े देव महा समागम अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में आज भी सैकड़ों वर्षों पुरानी परंपरा जिंदा है और लोग इसका निर्वाह कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार भगवान नरसिंह को कुल्लू घाटी का रक्षक माना जाता है। मेले के दूसरे दिन आकर्षण का केंद्र रहने वाली नरसिंह भगवान की जलेब में भव्य नजारा देखने को मिला। इस दौरान कुल्लू शहर वाद्ययंत्रों की ध्वनि से गूंज उठा। इस जलेब को राजा की जलेब भी कहा जाता है, क्योंकि इस जलेब में कुल्लू का राजा परंपरा के अनुसार पालकी में सज-धज कर यात्रा करता है। शुक्रवार को कुल्लू के राजा महेश्वर सिंह इस विशेष प्रकार की पालकी में बैठकर परिक्रमा पर निकल पड़े हैं और यह जलेब छह दिनों तक चलेगी। वही, जलेब में दशहरा पर्व में भाग लेने आए सैकड़ों देवी-देवता बारी-बारी से भाग लेते हैं। इस जलेब में जहां आगे-आगे नरसिंह भगवान की घोड़ी सज धज कर चलती है, वहीं राजा की पालकी के साथ दोनों तरफ देवता के रथ चलते हैं। यह जलेब राजा की चनणी से शुरू होती है तथा पूरे ढालपुर की परिक्रमा करके चनणी के पास ही समाप्त होती है। वर्तमान समय में कुल्लू के राजा महेश्वर सिंह इस पालकी में बैठकर परिक्रमा कर रहे हैं। दरअसल, यह जलेब भगवान नरसिंह की मानी जाती है और राजा नरसिंह का प्रतिनिधि होने के नाते नरसिंह के रूप में इस पालकी में विराजमान होता है। यह जलेब पुराने समय में कानून व्यवस्था बनाए रखने और बुरी आत्माओं से बचाने के लिए चलती थी। यह परंपरा आज भी जीवित है। कुल्लू की देव संस्कृति अपनी अलग परंपरा के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। भगवान रघुनाथ के कारदार दानवेंद्र सिंह ने बताया कि राजा की जलेब की परंपरा सदियों से चली आ रही है। जब से दशहरा पर्व शुरू हुआ तभी से यह परंपरा चली है। दशहरा पर्व में पुरातन समय में कुल्लू के राजाओं की जो भूमिका थी वह आज भी उनके वंशज उसी तरह से पुरातन रीति रिवाजों व परंपरागत ढंग से निभा रहे हैं। राजा की चनणी से लेकर पूरे शहर में निकली इस जलेब में दर्जनों देवी-देवता ढोल-नगाड़ों की थाप पर परिक्रमा पर निकले और लोग नाचते-गाते रहे। उन्होंने बताया कि कुल्लू के राजा नरसिंह भगवान के प्रतिनिधि के रूप में पालकी में बैठकर कुल्लू शहर की सैर करते हैं। यह परंपरा भी उसी दौरान 1651 ईसवी में शुरू हुई थी जब यहां पर भगवान रघुनाथ जी के आगमन के बाद दशहरा पर्व शुरू हुआ था। भगवान नरसिंह की जलेब चलना दशहरा पर्व में शुभ माना जाता है। उस दौरान भगवान नरसिंह की जलेब की परिक्रमा इसलिए होती थी ताकि सुरक्षा का पूरा जायजा लिया जा सके। माना जाता है कि भगवान नरसिंह इस दौरान पूरे कुल्लू शहर की किलाबंदी कर देते हैं और अपनी शक्तियों से किसी भी बुरी आत्मा को देवनगरी में प्रवेश करने नहीं देते हैं।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
TBTarsem Bhardwaj
FollowOct 03, 2025 15:06:050
Report
NSNaresh Sethi
FollowOct 03, 2025 14:18:200
Report
KSKamaldeep Singh
FollowOct 03, 2025 14:17:280
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowOct 03, 2025 13:54:250
Report
BSBALINDER SINGH
FollowOct 03, 2025 13:45:540
Report
VSVARUN SHARMA
FollowOct 03, 2025 13:45:320
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowOct 03, 2025 13:34:31Ludhiana, Punjab:क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बहन कोमल शर्मा पर Bharat Sharma का बयान
0
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowOct 03, 2025 13:32:150
Report
SSSanjay Sharma
FollowOct 03, 2025 13:31:400
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowOct 03, 2025 12:52:320
Report
ASAvtar Singh
FollowOct 03, 2025 12:51:580
Report
MSManish Sharma
FollowOct 03, 2025 12:32:550
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowOct 03, 2025 12:31:170
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowOct 03, 2025 12:18:570
Report