Back
मान ने तरन तारन में संधू को उम्मीदवार घोषित किया; किसानों को 20 हजार
MSManish Sharma
Oct 03, 2025 12:32:55
Tarn Taran Sahib, Punjab
तरन तारन विधानसभा के गांव झब्बाल में रखा गया राज्यस्तरीय समारोह, मान ने किए कई बड़े ऐलान
विधानसभा तरन तारन के उपचुनाव के लिए मान ने हल्का इंचार्ज हरमीत सिंह संधू के नाम का किया ऐलान
जी मीडिया ने सबसे पहले संधू के नाम पर लगाई थी मोहर, आज ऐलान
बाढ़ प्रभावित किसानों को प्रति एकड़ बीस हजार रुपए 10 दिन के भीतर देने का भी किया ऐलान
एंकर तरन तारन विधानसभा के लिए शुक्रवार का दिन अहम रहा। इस विधानसभा के गांव झब्बाल में पंजाब की लिंक सड़कों के नींव पत्थर संबंधी राज्यस्तरीय समारोह रखा गया। जहां पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पहुंचे और उन्होंने पंजाब की 19000 किलोमीटर लंबी लिंक सड़कों का नींव पत्थर रखा। इस दौरान उन्होंने विधानसभा तरन तारन के उपचुनावों के लिए आप से हल्का इंचार्ज और पूर्व विधायक हरमीत सिंह संधू को उम्मीदवार घोषित किया। उन्होंने कहा इस हलके के लोगों की मांग पर यह फैसला लिया गया है और लोग संधू को जिताएंगे इसका भी उन्हें विश्वास है। हरमीत सिंह संधू इस हलके से तीन बार विधायक रह चुके है और पिछले दो महीनों से हल्का इंचार्ज के पद पर कार्य कर रहे थे। वहीं हरमीत सिंह संधू ने जी मीडिया से खास बातचीत की। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है उन्हें दोबारा हलके के लिए काम करने का मौका मिला है उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ऐसी पार्टी है जो लोगों को साथ लेकर काम करती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरु नगरी तरन तारन से पंजाब के लोगों को कई प्रॉजेक्ट समर्पित किए हैं फिर चाहे 10 लाख बीमे की रजिस्ट्रेशन हो, लाल लकीर प्रॉपर्टी मालिकों को रजिस्ट्री या सीमा पर एंटी ड्रोन सिस्टम। इसके साथ ही उसने उन्होंने शिअद के उम्मीदवार पर किसी गैंगस्टर से रिश्तेदारी के आरोप लगाए और कहा कि वह गैंगस्टर विदेश में बैठकर उनके सरपंचों और वर्करों को फोन कर धमक रहा है लेकिन उन धमकियों से ना तो उनके समर्थक डरने वाले हैं और न वह। उन्होंने इस हलके के लिए जी तोड़ मेहनत कर लोगों के साथ हमेशा खड़े रहने का दावा भी किया।
वहीं कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने भी जी मीडिया के साथ खास बातचीत में कहा पंजाब सरकार हमेशा से लोगों और पंजाब की जनता के साथ है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब की जनता के साथ जो भी वादे किए थे उन्हें पूरा किया गया और कई ऐसे फैसले लिए जो आम व्यक्ति के लिए फायदेमंद साबित हो रहे हैं। उन्होंने हरमीत सिंह संधू को इस हलके से 30000 की लीड के साथ जीतने का भी दावा किया।
वहीं भगवंत सिंह मान ने मंच से कहा कि बाढ़ पंजाब में बहुत बड़ा नुकसान किया लेकिन पंजाब सरकार ने हर दिन हर समय किसने और पीड़ित परिवारों के साथ रहकर उनका दुख बांटा और उनकी सहायता भी की। उन्होंने मंच से ऐलान किया कि बाढ़ प्रभावित किसानों को प्रति एकड़ खराब फसल के बदले बीस हजार रुपए 10 दिन के भीतर दे दिए जायेंगे। मुआवजे की यह राशि देश भर में सबसे अधिक दी जाने वाली राशि है।
वहीं लोगों ने मान सरकार के पंजाब खेत में लिए जाने वाले फसलों को सराहा।।उन्होंने कहा कि पंजाब की लिंक सड़के बनने से रोजाना आने जाने वालों को बहुत राहत मिलेगी जिससे समय भी बचेगा।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
NSNaresh Sethi
FollowOct 03, 2025 14:18:200
Report
KSKamaldeep Singh
FollowOct 03, 2025 14:17:280
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowOct 03, 2025 13:54:250
Report
BSBALINDER SINGH
FollowOct 03, 2025 13:45:540
Report
VSVARUN SHARMA
FollowOct 03, 2025 13:45:320
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowOct 03, 2025 13:34:31Ludhiana, Punjab:क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बहन कोमल शर्मा पर Bharat Sharma का बयान
0
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowOct 03, 2025 13:32:150
Report
SSSanjay Sharma
FollowOct 03, 2025 13:31:400
Report
MTManish Thakur
FollowOct 03, 2025 12:52:520
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowOct 03, 2025 12:52:320
Report
ASAvtar Singh
FollowOct 03, 2025 12:51:580
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowOct 03, 2025 12:31:170
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowOct 03, 2025 12:18:570
Report
KSKamaldeep Singh
FollowOct 03, 2025 12:07:321
Report