Back
केंद्रीय बजट हिमाचल के लिए निराशाजनक; रिवेन्यू डिफिसिट ग्रांट नहीं मिली राहत
SSSandeep Singh
Feb 01, 2026 11:30:43
Kullu, Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने केंद्रीय बजट पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि रविवार को पेश किया गया केंद्रीय बजट हिमाचल प्रदेश के लिए बेहद निराशाजनक और चिंताजनक है। इस बजट में न तो पहाड़ी राज्य हिमाचल की आर्थिक जरूरतों को समझा गया है और न ही उसकी विशिष्ट परिस्थितियों का ध्यान रखा गया है। नरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय यह है कि रिवेन्यू डिफिसिट ग्रांट को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। 15वें वित्त आयोग के तहत हिमाचल प्रदेश को लगभग 40 हजार करोड़ रुपये की रिवेन्यू डिफिसिट ग्रांट मिली थी और प्रदेश सरकार को उम्मीद थी कि इस बार भी केंद्र सरकार हिमाचल जैसे विशेष श्रेणी वाले राज्य को यह सहायता प्रदान करेगी। लेकिन बजट में इसका कोई प्रावधान नहीं किया गया, जिससे प्रदेश को सीधे तौर पर 40 हजार करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था के दो मुख्य आधार—बागवानी और पर्यटन—हैं, जिनका प्रदेश की जीडीपी में महत्वपूर्ण योगदान है। बावजूद इसके, केंद्रीय बजट में इन दोनों क्षेत्रों के लिए कोई विशेष प्रावधान नहीं किया गया है। इसके साथ ही विदेशों से आने वाले सेब सहित अन्य उत्पादों पर इम्पोर्ट ड्यूटी को लेकर भी बजट पूरी तरह खामोश है, जिससे प्रदेश के बागवानों में भारी निराशा है। उन्होंने कहा ये बजट किसानों, बागवानों, कृषि मजदूरों और युवाओं के कल्याण के मामले में पूरी तरह खामोश है।
नरेश चौहान ने कहा कि यह बजट न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि राज्यों के प्रति केंद्र सरकार की उदासीनता को दर्शाता है। हिमाचल जैसे सीमित संसाधनों वाले पहाड़ी राज्य की पूरी तरह उपेक्षा की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस बजट से उत्पन्न परिस्थितियों का गंभीरता से आकलन करेगी और हिमाचल के हितों की रक्षा के लिए केंद्र सरकार के समक्ष अपना पक्ष मजबूती से रखेगी।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SSSandeep Singh
FollowFeb 01, 2026 12:50:400
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 01, 2026 12:36:130
Report
KSKuldeep Singh
FollowFeb 01, 2026 12:32:500
Report
VKVipan Kumar
FollowFeb 01, 2026 12:32:310
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 01, 2026 12:18:29Noida, Uttar Pradesh:यूनियन बजट पर आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान और मंत्री अमन अरोड़ा की प्रतिक्रिया
0
Report
RBRohit Bansal
FollowFeb 01, 2026 11:37:410
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowFeb 01, 2026 11:31:270
Report
AJAnil Jain
FollowFeb 01, 2026 11:21:520
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowFeb 01, 2026 10:54:200
Report
BSBhushan Sharma
FollowFeb 01, 2026 10:53:570
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowFeb 01, 2026 10:53:280
Report
RMRakesh Malhi
FollowFeb 01, 2026 10:52:530
Report