Back
वितसित भारत 2047 का रोडमैप बजट पर भाजपा बनाम कांग्रेस बहस
VKVipan Kumar
Feb 01, 2026 12:32:31
Dharamshala, Himachal Pradesh
केंद्रीय बजट विकसित भारत 2047 का रोड़मैप : भाजपा
कांग्रेस बोली आंकड़ों का है मायाजाल है केंद्रीय बजट
युवाओं ने सराहा बजट, पर्यटन व स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा
एंकर : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीता रमन द्वारा रविवार को पेश आम बजट को भाजपा ने जहां विकसित भारत 2047 का रोड़मैप करार दिया है, वहीं कांग्रेस इसे आंकड़ों का मायाजाल करार दे रही है। युवाओं ने इसे पर्यटन को बढ़ावा देने और स्वरोजगार के अवसर सृजित करने वाला बताया है। जबकि आम जनता ने बजट से टैक्स रिवेट की आस लगाई थी, जो कि अधूरी रही है, ऐसे में आम जनता ने इसे मिलाजुला बजट करार दिया है।
बजट से रखी विकसित भारत की नींव : परमार
रविवार को प्रस्तुत बजट को ऐतिहासिक करार देते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि इसके माध्यम से विकसित भारत-2047 की नींव रखी गई है। देश को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के प्रयास है, ग्रोथ रेट सात फीसदी है, जोकि लगातार आगे बढ़ रहा है। परमार ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास लेकर 2047 का लक्ष्य रखा गया है। देश के इंफास्ट्रक्चर विकसित करने पर भी बल है, जिसमें ग्लोबल हब के तहत फार्मासूटिकल पर विशेष फोकस है। आयुष्मान भारत में आंगनबाड़ी व आशा वर्करों को भी लाभ मिलेगा। इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, एमसएससेगी में सात हजार करोड़, लखपति दीदी सहित आत्मनिर्भरता के लिए प्रयास है। हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को विकसित करने के लिए गाईड को ट्रेंनिग का प्रावधान किया गया है, ट्रेक को एक्सप्लोर करने की भी बात कही है। ईको टूरिज्म को बढ़ाने पर भी हिमाचल में काम किया जाएगा। एडवेंचर टुरिज्म का भी जिक्र हुआ है। परमार ने कहा कि उत्तराखंड व हिमाचल में परिस्थिति के अनुरूप पर्वतीय टिकाऊ मार्ग विकसित करने का प्रावधान रखा गया है। तकनीकी आत्मनिर्भरता, स्वास्थ्य, हाई स्पीड रेल व अन्य सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए प्रावधान किया गया है।
आपदाओं से निपटने को नहीं बजट में प्रावधान : जग्गी
धर्मशाला से कांग्रेस नेता एवं पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र जग्गी ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पिछले तीन सालों से हिमाचल में लगातार आपदाएं आ रही हैं, लेकिन बजट में इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। हिमाचल युवाओं, किसानों व महिलाओं के लिए बजट में कुछ नजर नहीं आ रहा है। जग्गी ने कहा कि हिमाचल पर्यटन पर آس्रित राज्य है, इसके बावजूद पर्यटन को लेकर कुछ खास नहीं किया गया है। पठानकोट-जोगिंद्रनगर नैरोगेज रेललाइन को ब्रॉडगेज करने के नाम पर दावे तो किए गए, लेकिन केंद्रीय बजट में इसके लिए कोई प्रावधान नहीं किया गया है। जग्गी ने कहा कि केंद्रीय बजट महज आंकड़ों का मायाजाल है, जबकि आम वर्ग को इसमें कोई राहत नहीं दी गई है।
युवा पीढ़ी के भविष्य के रूप में देखा जाए बजट : संजय शर्मा
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता संजय शर्मा ने कहा कि विकसित भारत 2047 का रोड़मैप रविवार को पेश बजट में माध्यम से देश के सामने रखा गया है। बजट को देश की युवा पीढ़ी के भविष्य के रूप में इसे देखा जाना चाहिए, क्योंकि बजट में ऐसा प्रावधान किया गया है कि युवाओं को स्वरोजगार के साधन कैसे उपलब्ध करवाए जा सकते हैं। 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को आयुष्मान भारत में शामिल किया गया है, यही नहीं आंगनबाड़ी व आशा वर्कर्स को भी आयुष्मान भारत का लाभ मिल पाएगा। पहाड़ी व ग्रामीण क्षेत्रों को विकसित करने के लिए बजट में प्रावधान किया गया है।
रोजगार सृजन होगा : सचिन शर्मा
सचिन शर्मा ने कहा कि बजट में रोजगार सृजन के साथ विशेषकर हिमाचल के लिए बायाफार्मा के लिए 10 हजार करोड़ के निवेश की बात कही गई। टूरिस्ट गाइड की बात करने के साथ आयुष्मान का दायरा बढ़ाने की बात कही गई। यह बजट बहुआयामी व मील का पत्थर साबित होगा।
युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर : त्रिलोक
धर्मशाला के युवा दुकानदार त्रिलोक ने कहा कि खुशी की बात है कि हिमाचल जैसे राज्य जो कि पर्यटन पर आधारित है, पर्यटन के लिए दस हजार टूरिस्ट गाइड को प्रशिक्षित करने की बात कही गई है। एमएसएमई के लिए बजट बढ़ाने से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे। कुछ कीमती दवाइयों को सस्ता करने का निर्णय जनहितकारी है। आयकर में रिवेट का इंतजार था, लेकिन फिर भी बजट जनहित में है।
लोक लुभावना नहीं, जनहित की बात : संदीप
धर्मशाला निवासी संदीप शर्मा ने कहा कि बजट, विकसित भारत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। बजट में लोक लुभावने वादों को छोडक़र जनहित की बात कही गई है। हिमाचल के लिए यह बजट सराहनीय है। ईको टूरिज्म सहित अन्य विषयों को भी बजट में टच किया गया है।
मिलाजुला है बजट : बलदीप
धर्मशाला निवासी बलदीप सिंह जम्वाल ने कहा कि केंद्रीय बजट मिलाजुला है। छोटी इंडस्ट्री को बढ़ावा दिया है, पर्यटन को बढ़ावा देने की बात सराहनीय है। कर्मचारियों व अन्य वर्गों को बजट में आयकर में छूट का प्रावधान की आस रहती है, लेकिन बजट में ऐसा कुछ नजर नहीं आ रहा है।
बाईट : विपिन सिंह परमार वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक
बाईट : देवेंद्र जग्गी कांग्रेस नेता धर्मशाला
बाईट : संजय शर्मा
बाईट : सचिन शर्मा
बाईट : बलदीप सिंह
बाईट : त्रिलोक
बाईट
संदीप
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 01, 2026 14:48:330
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowFeb 01, 2026 14:48:140
Report
VKVarun Kaushal
FollowFeb 01, 2026 14:47:220
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 01, 2026 14:05:020
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 01, 2026 14:04:12Shimla, Himachal Pradesh:शिमला जिला शिमला के डोडराक्वार से मरीज को करवाया गया एयरलिफ्ट। एयरलिफ्ट कर पीजीआई में करवाया भर्ती। 85 वर्षीय धर्मी की अंधरग की वजह से थी नाजुक स्थिति। बर्फबारी के दौरान एयरफोर्स के दो हेलीकॉप्टर से ली गई मदद।
0
Report
NSNitesh Saini
FollowFeb 01, 2026 13:47:050
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 01, 2026 13:46:15Noida, Uttar Pradesh:punjab governor reaction on budget
0
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 01, 2026 13:33:54Noida, Uttar Pradesh:केंद्र सरकार की तरफ से पेश किए बजट पर आम आदमी पार्टी के सांसद मालविंदर कंग ने उठाए सवाल
0
Report
SSSandeep Singh
FollowFeb 01, 2026 13:33:05Kullu, Himachal Pradesh:अटल टनल के साउथ पोर्टल में भारी बर्फबारी के ताजा दृश्य
0
Report
NSNitesh Saini
FollowFeb 01, 2026 13:32:340
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 01, 2026 13:20:32Noida, Uttar Pradesh:केंद्रीय यूनियन बजट पर आम आदमी पार्टी के सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर की प्रतिक्रिया
0
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 01, 2026 13:19:30Noida, Uttar Pradesh:यूनियन बजट पर पंजाब के खेतीबाड़ी मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां की प्रतिक्रिया
0
Report
KSKuldeep Singh
FollowFeb 01, 2026 13:17:380
Report
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 01, 2026 13:17:130
Report