Back
नूरपुर में ढसोली के मामले में महिला समेत दो गिरफ्तार, 212 ग्राम चरस बरामद
BSBhushan Sharma
Feb 10, 2026 05:17:48
Nurpur, Himachal Pradesh
नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ढसोली में महिला सहित दो आरोपी 212 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार
एंकर -जिला पुलिस नूरपुर ने नशा माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ढसोली क्षेत्र में एक महिला सहित दो लोगों को 212 ग्राम चरस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से साफ हो गया है कि अब नशे की सप्लाई में महिलाएं भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार महिला की पहचान राशि निवासी पालमपुर के रूप में हुई है, जो ढसोली निवासी रमन कुमार पुत्र विनोद कुमार को चरस की सप्लाई देने आई थी। पुलिस को इस संबंध में पहले से ही गुप्त सूचना प्राप्त थी। जैसे ही महिला ने ढसोली में रमन कुमार को चरस की खेप सौंपी, पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को मौके पर ही दबोच लिया।
तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 212 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KBKulbir Beera
FollowFeb 10, 2026 07:00:330
Report
RBRohit Bansal
FollowFeb 10, 2026 06:50:310
Report
KPKomlata Punjabi
FollowFeb 10, 2026 06:47:490
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 10, 2026 06:47:240
Report
ASAvtar Singh
FollowFeb 10, 2026 06:31:140
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 10, 2026 06:24:390
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowFeb 10, 2026 05:32:350
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowFeb 10, 2026 05:18:420
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowFeb 10, 2026 05:18:170
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowFeb 10, 2026 04:45:100
Report
66
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowFeb 10, 2026 04:31:280
Report
VKVarun Kaushal
FollowFeb 10, 2026 04:01:500
Report
RBRohit Bansal
FollowFeb 10, 2026 03:46:09Chandigarh, Chandigarh:Conducted a surprise visit to the School of Eminence, Bhadsan (District Patiala) and reviewed the ongoing development works in the school.
0
Report