Back
हिमाचल: नई क्लस्टर प्रणाली के विरोध में शिक्षक संघ की रोष रैली
BSBhushan Sharma
Oct 05, 2025 08:45:20
Nurpur, Himachal Pradesh
नई क्लस्टर प्रणाली पर शिक्षा विभाग की अधिसूचना के खिलाफ प्राथमिक शिक्षक संघ का कड़ा विरोध
5 अक्टूबर को प्रदेशभर में रोष प्रदर्शन और धरना रैली आयोजित की
शिक्षा विभाग द्वारा 23 सितंबर 2025 को जारी की गई नई क्लस्टर प्रणाली संबंधी अधिसूचना के खिलाफ राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हिमाचल प्रदेश ने तीव्र विरोध दर्ज कराया है। संघ का कहना है कि यह अधिसूचना न केवल प्राथमिक शिक्षकों के हितों के साथ कुठाराघात है, बल्कि प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता को भी गंभीर रूप से प्रभावित करेगी।
गौरतलब है कि इससे पूर्व 29 नवंबर 2023 को शिक्षा विभाग ने नए क्लस्टर निर्माण संबंधी अधिसूचना जारी की थी, जिसका प्राथमिक शिक्षक संघ ने विरोध किया था। वार्ता उपरांत 13 फरवरी 2024 को संशोधित अधिसूचना जारी की गई, जिसमें क्लस्टर प्रणाली को केवल रिसोर्स शेयरिंग तक सीमित रखा गया था। साथ ही यह तय हुआ था कि –
नर्सरी से कक्षा 5 तक की प्राथमिक शिक्षा का प्रशासनिक नियंत्रण मुख्य शिक्षक, केंद्रीय मुख्य शिक्षक एवं खंड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी के पास रहेगा।
कक्षा 6 से 12 तक के स्कूलों का संचालन प्रिंसिपल के अधीन रहेगा।
हालांकि 23 सितंबर 2025 को जारी नई अधिसूचना में प्राथमिक शिक्षा का संपूर्ण प्रशासनिक नियंत्रण प्रिंसिपल को सौंप दिया गया है, जिसे संघ ने प्राथमिक शिक्षकों के अधिकारों पर सीधा प्रहार बताया है।
संघ ने कहा कि वर्ष 1984 से प्राथमिक शिक्षा का अलग ढांचा कार्यरत है, और इसी ढांचे तथा शिक्षकों की मेहनत के परिणामस्वरूप हिमाचल प्रदेश ने ASER रिपोर्ट में देशभर में पहला स्थान तथा राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (NAS) में कक्षा 3 के सर्वे में दूसरा स्थान हासिल किया है। इसमें प्रिंसिपलों की कोई भूमिका नहीं रही।
संघ के अनुसार, नई व्यवस्था से –
शिक्षा प्रणाली केंद्रीकृत होकर बोझिल हो जाएगी।
शिक्षा की गुणवत्ता में गिरावट आएगी।
मुख्य शिक्षक, केंद्रीय मुख्य शिक्षक और खंड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारियों की शक्तियां सीमित होकर उनके पद निरर्थक हो जाएंगे।
दो प्रशासनिक इकाइयों के अधीन होने से भ्रम और अस्थिरता उत्पन्न होगी।
संघ ने यह भी कहा कि यह अधिसूचना उस समझौते और वादों के विपरीत है, जो निदेशालय गठन के बाद 43 दिनों के संघर्ष उपरांत शिक्षा मंत्री द्वारा किए गए थे।
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की 141 खंड कार्यकारिणी, 12 जिला कार्यकारिणी और राज्य कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि 5 अक्टूबर 2025 को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश के उपमंडल मुख्यालयों पर विशाल रोष रैली एवं धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में संबंधित उपमंडल अधिकारी (नागरिक) के माध्यम से मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश को अधिसूचना वापस लेने संबंधी ज्ञापन सौंपा जाएगा।
संघ ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार अधिसूचना वापस नहीं लेती है तो आंदोलन को और अधिक उग्र रूप दिया जाएगा।
बाइट - कुलदीप पठानिया जिला - अध्यक्ष (राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ, हिमाचल प्रदेश)
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
NSNaresh Sethi
FollowOct 05, 2025 11:01:040
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowOct 05, 2025 10:41:320
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowOct 05, 2025 10:41:160
Report
ASAvtar Singh
FollowOct 05, 2025 09:30:420
Report
ASARVINDER SINGH
FollowOct 05, 2025 09:16:230
Report
MJManoj Joshi
FollowOct 05, 2025 09:01:160
Report
SSSanjay Sharma
FollowOct 05, 2025 08:34:31Noida, Uttar Pradesh:Himachal Pradesh: Dhauladhar Range covered in snow as Dharamshala receives fresh snowfall.
0
Report
KPKomlata Punjabi
FollowOct 05, 2025 08:33:570
Report
ASAvtar Singh
FollowOct 05, 2025 08:31:30Gurdaspur, Punjab:Gurdaspur flash कें द्रि राज मंतरी भागीरथ चौधरी ने गुरदासपुर जिले के दीनानगर हलके के हड़ पिएड़त पिंडां दा कीतां दौरा और पिंड ओगरा विच लोकां दीआं सुणिया मशीकला
0
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowOct 05, 2025 08:21:121
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowOct 05, 2025 07:39:321
Report
SSSanjay Sharma
FollowOct 05, 2025 07:38:190
Report
SSSanjay Sharma
FollowOct 05, 2025 07:37:060
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowOct 05, 2025 07:20:350
Report