Back
बजट 2026: बल्ह में उत्साह, युवाओं- महिलाओं को राहत को ऐतिहासिक कहा गया
NSNitesh Saini
Feb 01, 2026 13:32:34
Sundar Nagar, Himachal Pradesh
विकसित भारत के लक्ष्य को मिला नया संबल, केंद्रीय बजट को विधायक इंदर सिंह गांधी ने बताया जनहितैषी
बजट 2026 पर बल्ह में उत्साह, विधायक और विशेषज्ञों ने कहा– आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव
युवा-महिला-किसान केंद्रित बजट: इंदर सिंह गांधी सहित विशेषज्ञों ने सराहा केंद्रीय बजट
रोज़गार, स्वास्थ्य और शिक्षा को नई दिशा देता बजट, बल्ह विधायक ने बताया ऐतिहासिक
मध्यम वर्ग को राहत, पहाड़ी राज्यों को लाभ, बजट 2026 पर मंडी में सकारात्मक प्रतिक्रिया。
इंडिया: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में प्रस्तुत वर्ष 2026 के केंद्रीय बजट को लेकर बल्ह विधानसभा क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। स्थानीय विधायक इंदर सिंह गांधी के साथ वित्तीय व स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने इस बजट को देश की आर्थिक मजबूती और विकसित भारत–2047 के लक्ष्य की दिशा में एक दूरदर्शी कदम बताया है। बल्ह विधायक इंदर सिंह गांधी ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति को सशक्त बनाने काRoadमैप है। उन्होंने कहा कि युवाओं, महिलाओं, किसानों और ग्रामीण भारत के लिए किए गए प्रावधान इसे ऐतिहासिक बनाते हैं। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक परिवहन को हरित और आधुनिक बनाने के लिए 4,000 नई ई-बसों के प्रावधान से रोजगार के हजारों नए अवसर सृजित होंगे, जिससे युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि किसानों और बागवानों की आय को बढ़ाने के लिए बजट में दी गई योजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा देंगी। शिक्षा के क्षेत्र में हर जिले में छात्राओं के लिए आधुनिक छात्रावासों के निर्माण का निर्णय बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर विधायक ने बताया कि प्रत्येक प्रदेश में पांच विशेष स्वास्थ्य हब स्थापित किए जाएंगे, जहां मधुमेह, गुर्दा रोग जैसी गंभीर बीमारियों का विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध होगा। इससे लोगों को बड़े शहरों की ओर भटकना नहीं पड़ेगा और बेहतर इलाज स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगा। वहीं एमएसएमई सेक्टर और इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण के लिए 40 हजार करोड़ रुपये के निवेश से ‘मेक इन इंडिया’ को नई गति मिलेगी।
बाइट 01 : इंदर सिंह गांधी, विधायक बल्ह
वही, वित्तीय विशेषज्ञ एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट संजीव चौहान ने बजट को मध्यम वर्ग के लिए राहतकारी बताया। उन्होंने कहा कि आयकर प्रक्रियाओं के सरलीकरण और पारदर्शिता से करदाताओं का भरोसा बढ़ेगा और बचत व निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा। पर्यटन और रेलवे में बढ़े निवेश से हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों को विशेष लाभ मिलेगा。
बाइट 02 : संजीव चौहान, चार्टर्ड अकाउंटेंट
वहीं, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वंदना जग्गी ने बजट के लिए वित्त मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि एक महिला द्वारा नौवीं बार बजट प्रस्तुत करना अपने आप में ऐतिहासिक है। उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र, विशेषकर जिला अस्पतालों को सशक्त करने के प्रावधानों की जमकर सराहना की।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
0
Report
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 01, 2026 15:50:300
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowFeb 01, 2026 15:32:160
Report
NSNitesh Saini
FollowFeb 01, 2026 15:31:450
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 01, 2026 15:00:170
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 01, 2026 14:51:490
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 01, 2026 14:48:330
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowFeb 01, 2026 14:48:140
Report
VKVarun Kaushal
FollowFeb 01, 2026 14:47:220
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 01, 2026 14:05:020
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 01, 2026 14:04:12Shimla, Himachal Pradesh:शिमला जिला शिमला के डोडराक्वार से मरीज को करवाया गया एयरलिफ्ट। एयरलिफ्ट कर पीजीआई में करवाया भर्ती। 85 वर्षीय धर्मी की अंधरग की वजह से थी नाजुक स्थिति। बर्फबारी के दौरान एयरफोर्स के दो हेलीकॉप्टर से ली गई मदद।
0
Report
NSNitesh Saini
FollowFeb 01, 2026 13:47:050
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 01, 2026 13:46:15Noida, Uttar Pradesh:punjab governor reaction on budget
0
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 01, 2026 13:33:54Noida, Uttar Pradesh:केंद्र सरकार की तरफ से पेश किए बजट पर आम आदमी पार्टी के सांसद मालविंदर कंग ने उठाए सवाल
0
Report
SSSandeep Singh
FollowFeb 01, 2026 13:33:05Kullu, Himachal Pradesh:अटल टनल के साउथ पोर्टल में भारी बर्फबारी के ताजा दृश्य
0
Report