Back
बजट 2026: बल्ह में युवाओं- महिलाओं- किसानों के लिए ऐतिहासिक राहत का संकेत
NSNitesh Saini
Feb 01, 2026 13:47:05
Sundar Nagar, Himachal Pradesh
विकसित भारत के लक्ष्य को मिला नया संबल, केंद्रीय बजट को विधायक इंदर सिंह गांधी ने बताया जनहितैषी
बजट 2026 पर बल्ह में उत्साह, विधायक और विशेषज्ञों ने कहा– आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव
युवा-महिला-किसान केंद्रित बजट: इंदर सिंह गांधी सहित विशेषज्ञों ने सराहा केंद्रीय बजट
रोज़गार, स्वास्थ्य और शिक्षा को नई दिशा देता बजट, बल्ह विधायक ने बताया ऐतिहासिक
मध्यम वर्ग को राहत, पहाड़ी राज्यों को लाभ, बजट 2026 पर मंडी में सकारात्मक प्रतिक्रिया。
बल्ह विधानसभा क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। स्थानीय विधायक इंदर सिंह गांधी सहित वित्तीय व स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने इस बजट को देश की आर्थिक मजबूती और विकसित भारत–2047 के लक्ष्य की दिशा में एक दूरदर्शी और सशक्त कदम बताया है। बल्ह विधायक इंदर सिंह गांधी ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति को सशक्त बनाने का रोडमैप है। उन्होंने कहा कि युवाओं, महिलाओं, किसानों और ग्रामीण भारत के लिए किए गए प्रावधान इसे ऐतिहासिक बनाते हैं। विधायक ने बताया कि सार्वजनिक परिवहन को हरित और आधुनिक बनाने के लिए 4,000 नई ई-बसों के प्रावधान से रोजगार के हजारों नए अवसर सृजित होंगे, जिससे युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि किसानों और बागवानों की आय को बढ़ाने के लिए बजट में दी गई योजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा देंगी। शिक्षा के क्षेत्र में हर जिले में छात्राओं के लिए आधुनिक छात्रावासों के निर्माण का निर्णय बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर विधायक ने बताया कि प्रत्येक प्रदेश में पांच विशेष स्वास्थ्य हब स्थापित किए जाएंगे, जहां मधुमेह, गुर्दा रोग जैसी गंभीर बीमारियों का विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध होगा। इससे लोगों को बड़े शहरों की ओर भटकना नहीं पड़ेगा और बेहतर इलाज स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगा। वहीं एमएसएमई सेक्टर और इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण के लिए 40 हजार करोड़ रुपये के निवेश से ‘मेक इन इंडिया’ को नई गति मिलेगी।
बाइट 01 : इंद्र सिंह गांधी, विधायक बल्ह
वही, वित्तीय विशेषज्ञ एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट संजीव चौहान ने बजट को मध्यम वर्ग के लिए राहतकारी बताया। उन्होंने कहा कि आयकर प्रक्रियाओं के सरलीकरण और पारदर्शिता से करदाताओं का भरोसा बढ़ेगा और बचत व निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा। पर्यटन और रेलवे में बढ़े निवेश से हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों को विशेष लाभ मिलेगा。
बाइट 02 : संजीव चौहान, चार्टर्ड अकाउंटेंट
वहीं, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वंदना जग्गी ने बजट के लिए वित्त मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि एक महिला द्वारा नौवीं बार बजट प्रस्तुत करना अपने आप में ऐतिहासिक है। उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र, विशेषकर जिला अस्पतालों को सशक्त करने के साथ बायो-फार्मा, आयुर्वेद और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े प्रावधानों की जमकर सराहना की।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SNSUNIL NAGPAL
FollowFeb 15, 2026 16:49:170
Report
KPKomlata Punjabi
FollowFeb 15, 2026 16:15:530
Report
NSNitesh Saini
FollowFeb 15, 2026 14:04:530
Report
KBKulbir Beera
FollowFeb 15, 2026 14:02:170
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowFeb 15, 2026 13:50:360
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowFeb 15, 2026 13:50:090
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 15, 2026 13:30:140
Report
NSNaresh Sethi
FollowFeb 15, 2026 13:04:300
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 15, 2026 13:03:380
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 15, 2026 12:48:140
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowFeb 15, 2026 12:48:050
Report
JSJaspal Singh
FollowFeb 15, 2026 12:31:56Noida, Uttar Pradesh:COLOMBO (SRI LANKA): ICC MEN’S T20 WORLD CUP 2026, INDIA VS PAKISTAN MATCH / INDIAN TEAM ARRIVES AT R PREMADASA STADIUM / OUTSIDE VISUALS FROM R PREMADASA STADIUM
0
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowFeb 15, 2026 12:06:590
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowFeb 15, 2026 12:06:230
Report
ASARVINDER SINGH
FollowFeb 15, 2026 12:05:480
Report