Back
कपूरथला CIA स्टाफ ने अवैध इम्पोर्टेड पिस्तौल के साथ कुख्यात आरोपी गिरफ्तार
VSVARUN SHARMA
Feb 01, 2026 13:17:13
Mansurwal Dona, Punjab
कपूरथला में CIA स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध इम्पोर्टेड पिस्तौल सहित कुख्यात आरोपी गिरफ्तार
कपूरथला : जिला कपूरथला में अपराध पर नकेल कसते हुए CIA स्टाफ ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। CIA स्टाफ की टीम ने एक कुख्यात आरोपी को अवैध इम्पोर्टेड पिस्तौल सहित काबू किया है। आरोपी के खिलाफ थाना सिटी कपूरथला में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस कार्रवाई की पुष्टि CIA इंचार्ज रमन कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार CIA स्टाफ के ASI जसबीर सिंह अपनी टीम के साथ दाना मंडी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक मुखबिर खास ने सूचना दी कि गुरबाग सिंह उर्फ सुखा, पुत्र लाभ सिंह, निवासी गांव जब्बोवाल, थाना सुल्तानपुर लोधी, जो पहले से ही हत्या के प्रयास (धारा 307) के कई मामलों में नामजद है, मध्य प्रदेश से अवैध हथियार मंगवाकर ग्राहकों को बेचता है।
मुखबिर ने बताया कि आरोपी इस समय दाना मंडी की दीवार के पास किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा है और उसके पास अवैध पिस्तौल मौजूद है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए CIA टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा मारा और आरोपी को काबू कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम गुरबाग सिंह उर्फ सुखा बताया। इसके बाद ASI जसबीर सिंह ने टीम के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के पहने हुए कोट की दाहिनी जेब से 9 MM ग्लॉक 19X ऑस्ट्रिया पिस्तौल मैगजीन सहित बरामद की गई।
आरोपी पिस्तौल के संबंध में कोई वैध लाइसेंस पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने सुरक्षा के मद्देज़नज़र पिस्तौल की मैगजीन निकालकर खाली की और आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत थाना सिटी कपूरथला में FIR दर्ज कर ली।
पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह अवैध हथियार कहां से लाया था और किन-किन लोगों को सप्लाई करता था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी से अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है.
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SBSANJEEV BHANDARI
FollowMar 20, 2026 06:35:030
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 20, 2026 06:19:52673
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowMar 20, 2026 05:48:37904
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 20, 2026 05:31:031050
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowMar 20, 2026 05:17:03981
Report
ASARVINDER SINGH
FollowMar 20, 2026 05:16:441094
Report
SSSandeep Singh
FollowMar 20, 2026 05:03:48Kullu, Himachal Pradesh:अटल टनल के साउथ पोर्टल पर दो फीट बर्फबारी, निचले क्षेत्र में तेज बारिश
976
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 20, 2026 04:45:431089
Report
MTManish Thakur
FollowMar 20, 2026 04:32:221019
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 20, 2026 04:20:301066
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 20, 2026 04:03:531059
Report
DSDharmindr Singh
FollowMar 20, 2026 03:47:461069
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 20, 2026 03:36:21Noida, Uttar Pradesh:ANI SHIMLA (HIMACHAL PRADESH): TEMPERATURES drop IN SHIMLA AFTER SUDDEN RAINFALL & WEATHER CHANGE OVER THE LAST FIVE DAYS / VISUALS
1088
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 20, 2026 03:30:19Noida, Uttar Pradesh:ANI MORN ANI POONCH SNOW CLEARANCE POONCH (J&K): SNOW CLEARANCE OPERATION UNDERWAY AT MUGHAL ROAD BY 79 RCC BRO TEAM DUE TO HEAVY RAINFALL VISUALS
1071
Report
VSVARUN SHARMA
FollowMar 20, 2026 02:34:42998
Report