Back
केंद्रीय बजट पर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया: विकास और आम जनता के हित
BSBhushan Sharma
Feb 01, 2026 10:39:09
Nurpur, Himachal Pradesh
जसूर में भाजपा नेताओं ने सुना केंद्रीय बजट, बताया जनकल्याणकारी
विधायक रणवीर निक्का, पूर्व वन मंत्री राकेश पठानिया और जिला सह प्रभारी विनय शर्मा ने बजट को बताया विकासोन्मुख
केंद्रीय सरकार द्वारा संसद में पेश किए गए आम बजट को लेकर जिला कांगड़ा में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट को जिला भाजपा कार्यालय जसूर में लाइव सुना गया। इस मौके पर नूरपुर के विधायक रणवीर निक्का, पूर्व वन मंत्री राकेश पठानिया और जिला सह प्रभारी विनय शर्मा मौजूद रहे। नेताओं ने बजट को देश के विकास और आम जनता के हित में बताया और अपनी प्रतिक्रिया जारी की है कार्यक्रम में जिला महामंत्री कुलदीप डोगर, जिला महामंत्री राजेश्वर सिंह, जिला उपाध्यक्ष रूप लाल सहित बड़ी संख्या में अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
जिला भाजपा कार्यालय जसूर मे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय बजट का सीधा प्रसारण सुना। बजट के प्रमुख प्रावधानों पर चर्चा करते हुए इसे किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के लिए लाभकारी बताया गया।
बाइट -रणवीर सिंह निक्का विधायक नूरपुर
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया यह बजट हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं को रोजगार देने और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए इसमें ठोस और व्यावहारिक प्रावधान किए गए हैं। यह बजट आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करते हुए देश को विकसित भारत की ओर आगे ले जाने वाला है।
भाजपा नेताओं का कहना है कि बजट में बुनियादी ढांचे के विकास, आर्थिक स्थिरता और रोजगार सृजन पर विशेष फोकस किया गया है, जिससे आम नागरिक को आने वाले समय में सीधा लाभ मिलेगा।
बाइट -राकेश पठानिया पूर्व वन मंत्री
यह बजट दूरदर्शी सोच और मजबूत नेतृत्व को दर्शाता है। ग्रामीण क्षेत्रों, किसानों और मध्यम वर्ग की जरूरतों को प्राथमिकता दी गई है। देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ सामाजिक संतुलन बनाए रखने का भी इसमें पूरा ध्यान रखा गया है। आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम ज़मीन पर स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे।
इस अवसर पर जिला सह प्रभारी विनय शर्मा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। और बजट को सूना व अपनी प्रतिक्रिया जारी करते हुए कहा कि यह बजट विकास और विश्वास दोनों का प्रतीक है। ग्रामीण भारत, युवाओं और किसानों को केंद्र में रखकर इसे तैयार किया गया है। आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम ज़मीन पर स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे और देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।
बाइट -विनय शर्मा जिला सह प्रभारी भाजपा
भाजपा नेताओं ने एक स्वर में कहा कि यह बजट आम जनता को राहत देने के साथ-साथ देश को विकास के नए रास्ते पर ले जाने वाला साबित होगा कार्यक्रम में जिला महामंत्री कुलदीप डोगर, जिला महामंत्री राजेश्वर सिंह, जिला उपाध्यक्ष रूप लाल और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 01, 2026 14:48:330
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowFeb 01, 2026 14:48:140
Report
VKVarun Kaushal
FollowFeb 01, 2026 14:47:220
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 01, 2026 14:05:020
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 01, 2026 14:04:12Shimla, Himachal Pradesh:शिमला जिला शिमला के डोडराक्वार से मरीज को करवाया गया एयरलिफ्ट। एयरलिफ्ट कर पीजीआई में करवाया भर्ती। 85 वर्षीय धर्मी की अंधरग की वजह से थी नाजुक स्थिति। बर्फबारी के दौरान एयरफोर्स के दो हेलीकॉप्टर से ली गई मदद।
0
Report
NSNitesh Saini
FollowFeb 01, 2026 13:47:050
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 01, 2026 13:46:15Noida, Uttar Pradesh:punjab governor reaction on budget
0
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 01, 2026 13:33:54Noida, Uttar Pradesh:केंद्र सरकार की तरफ से पेश किए बजट पर आम आदमी पार्टी के सांसद मालविंदर कंग ने उठाए सवाल
0
Report
SSSandeep Singh
FollowFeb 01, 2026 13:33:05Kullu, Himachal Pradesh:अटल टनल के साउथ पोर्टल में भारी बर्फबारी के ताजा दृश्य
0
Report
NSNitesh Saini
FollowFeb 01, 2026 13:32:340
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 01, 2026 13:20:32Noida, Uttar Pradesh:केंद्रीय यूनियन बजट पर आम आदमी पार्टी के सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर की प्रतिक्रिया
0
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 01, 2026 13:19:30Noida, Uttar Pradesh:यूनियन बजट पर पंजाब के खेतीबाड़ी मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां की प्रतिक्रिया
0
Report
KSKuldeep Singh
FollowFeb 01, 2026 13:17:380
Report
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 01, 2026 13:17:130
Report