Back
तलवाड़ा की सपना चंदेल यूपीएससी में आल इंडिया रैंक 356, पांचवें प्रयास में सफलता
VBVIJAY BHARDWAJ
Mar 07, 2026 13:02:18
Masanganj, Chhattisgarh
स्लग- बिलासपुर जिला के गांव तलवाड़ निवासी सपना चंदेल ने यूपीएससी परीक्षा परिणाम में हासिल किया ऑल इंडिया रैंक 356, पांचवे अटेम्प्ट में हासिल की उपलब्धि तो वर्ष 2024 में भारतीय वन सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 51 हासिल कर चुकी है सपना चंदेल, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर. बिलासपुर जिला के दो होनहारों ने बाजी मारी है, जिसमें तलवाड़ा गांव की रहने वाली सपना चंदेल ने आल इंडिया रैंक 356 हासिल किया है और घुमाणी के जितेंद्र चंदेल ने आल इंडिया रैंक 804 हासिल कर पूरे जिला का नाम रोशन किया है. जितेंद्र चंदेल ने पहले भी कई अहम प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की है. वर्ष 2024 में भारतीय वन सेवा की परीक्षा पास कर उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था. इसके अलावा वर्ष 2024-25 में एसएएस परीक्षा भी पास की, जिसके बाद वो वर्तमान में मंडी जिला के नेरचौक में अंडर ट्रेनिंग कार्य कर रहे हैं. तलवाड़ा गांव की सपना चंदेल ने यूपीएससी परीक्षा पास करने से पहले वर्ष 2024 में भारतीय वन सेवा परीक्षा परिणाम में आल इंडिया रैंक 51 हासिल कर चुकी है. सपना के पिता रविंद्र चंदेल पूर्व सैनिक है तो माता गृहणी है. सपना की स्कूली शिक्षा ग्रहण करने के बाद स्नातक व स्नातकोत्तर की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से गणित विषय में की है. सपना की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है तो साथ ही मित्र व रिश्तेदार लगातार बधाई दे रहे हैं. सपना चंदेल का कहना है की पांचवे अटेम्प्ट में उन्हें यह सफलता हासिल हुई है और अपनी सफलता का श्रेय वह अपने परिजनों को देती हैं क्योंकि चार अटेम्प्ट में सफलता ना मिलने के باوجود उसके माता पिता ने हिम्मत नहीं हारी और लगातार उसे स्पॉट करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी जिसका नतीजा है की पांचवे अटेम्प्ट में उसने आल इंडिया रैंक 356 हासिल किया है. सपना चंदेल ने कहा की भविष्य में वह एक अच्छा सिविल सर्वेंट बनकर जरूरत मंद 사람들이 मदद कर देश के विकास में अपनी प्रमुख भूमिका अदा करना चाहती है.
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 07, 2026 14:04:150
Report
KBKulbir Beera
FollowMar 07, 2026 14:02:470
Report
NSNitesh Saini
FollowMar 07, 2026 13:46:100
Report
SPSomi Prakash Bhuveta
FollowMar 07, 2026 13:46:010
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowMar 07, 2026 13:45:490
Report
SPSomi Prakash Bhuveta
FollowMar 07, 2026 13:32:550
Report
MSManish Sharma
FollowMar 07, 2026 13:32:390
Report
MJManoj Joshi
FollowMar 07, 2026 13:32:250
Report
KSKapil sharma
FollowMar 07, 2026 13:02:260
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 07, 2026 13:02:010
Report
VKVarun Kaushal
FollowMar 07, 2026 13:00:370
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowMar 07, 2026 13:00:150
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 07, 2026 12:34:550
Report
NLNitin Luthra
FollowMar 07, 2026 12:34:470
Report