Back
मान ने शिअद पर तंज, 127 करोड़ की सड़कों का उद्घाटन
MSManish Sharma
Mar 07, 2026 13:32:39
Tarn Taran Sahib, Punjab
एंकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विधानसभा क्षेत्र खेमकरण में करीब 127 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़कों के कार्यों का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) पर तीखा हमला बोला।
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि शिअद में हमेशा परिवारवाद को ही बढ़ावा दिया गया, जहां सालों, जीजों और भतीजों को ही आगे किया जाता रहा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने हमेशा आम घरों से निकलने वाले युवाओं और नए चेहरों को मौका दिया है।
उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल को सत्ता से बाहर हुए करीब 10 साल हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद वे आज भी सड़कों के निर्माण के दावे करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वास्तव में अब उनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा है。
मान ने आरोप लगाया कि शिअद और कांग्रेस अंदरखाते एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि अकाली दल के शासनकाल में पंजाब में चिट्टा (नशा) बिकता रहा, बेअदबी की घटनाएं हुईं और अकाल तख्त साहिब पर माफी भी मांगी गई, लेकिन बाद में उससे भी मुकर गए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार में शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में बड़े काम हो रहे हैं। पंजाब में नए स्कूल और कॉलेज बनाए जा रहे हैं, बच्चे पढ़ रहे हैं और युवाओं को नौकरियां मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 63 हजार नई सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार ने पंजाब में बिजली को मुफ्त और सस्ता किया है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है। इसके अलावा किसानों को सिंचाई में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए नई नहरें और खाल बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि पूरे पंजाब में करीब 43 हजार किलोमीटर सड़कों का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
इस दौरान खेमकरण के विधायक सरवन सिंह धुन ने कहा कि उनके हल्के में पिछली सरकारों के समय कोई खास विकास नहीं हुआ, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार ने 127 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण शुरू करवा दिया है।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को लोग दिल से प्यार करते हैं, यही कारण है कि इस रैली में इसी हल्के के हजारों लोग खुद पहुंचे हैं और बाहरी लोग नहीं लाए गए। उन्होंने कहा कि अन्य पार्टियां अपनी रैलियों में बाहर से लोगों को लाकर कुर्सियां भरती हैं।
विधायक धुन ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का हल्के में विकास कार्य शुरू करवाने के लिए धन्यवाद भी किया।
बाइट सरवन धुन
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
DVDEVENDER VERMA
FollowMar 07, 2026 14:52:350
Report
SKSuneel Kumar
FollowMar 07, 2026 14:49:020
Report
NSNaresh Sethi
FollowMar 07, 2026 14:48:480
Report
VKVarun Kaushal
FollowMar 07, 2026 14:33:550
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowMar 07, 2026 14:19:430
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowMar 07, 2026 14:19:050
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowMar 07, 2026 14:18:520
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 07, 2026 14:04:150
Report
KBKulbir Beera
FollowMar 07, 2026 14:02:470
Report
NSNitesh Saini
FollowMar 07, 2026 13:46:100
Report
SPSomi Prakash Bhuveta
FollowMar 07, 2026 13:46:010
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowMar 07, 2026 13:45:490
Report
SPSomi Prakash Bhuveta
FollowMar 07, 2026 13:32:550
Report
MJManoj Joshi
FollowMar 07, 2026 13:32:250
Report