Back
हिमाचल कांग्रेस प्रत्याशी अनुराग शर्मा की संपत्ति करोड़ों में, आय-खातों और वाहनों का खुलासा
ADAnkush Dhobal
Mar 07, 2026 12:34:55
Shimla, Himachal Pradesh
हimachal प्रदेश कांग्रेस के state Sabha प्रत्याशी अनुराग शर्मा करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक हैं. उनके बैंक खातों में करीब 15 करोड़ रुपए की पूंजी है. कैश इन हैंड के तौर पर केवल चार लाख रुपए हैं. अनुराग शर्मा के पास जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर और टिप्पर के रूप में 30 कमर्शियल व्हीकल हैं. इसके साथ ही उनके पास महिंद्रा एसयूवी, हुंडई क्रेटा, मर्सिडीज, महिंद्रा एसयूवी- 500, हुंडई वेरना गाड़ियाँ हैं. इसके अलावा 13 बसों का मालिकाना है. एक बोलेरो कैंपर, दस टिप्पर, तीन जेसीबी मशीनें हैं, दो ट्रैक्टर हैं. इन सभी की कीमत पौने दो करोड़ रुपए के करीब है.
अनुराग शर्मा के पास पंजाब नेशनल बैंक के बचत खाते में 1.96 करोड़ रुपए से अधिक की रकम है. इसके अलावा इसी बैंक के एक अन्य बचत खाते में 55.75 लाख रुपए से अधिक पूंजी है. निजी बैंक एचडीएफसी में 20.22 लाख रुपए व केसीसी बैंक कांगड़ा में 36 हजार रुपए से अधिक की जमा पूंजी है.
हिंदू अनडिवाइडिड फैमिली के रूप में पीएनबी में 83.81 लाख रुपए से अधिक हैं. अन्य बैंक खातों में जमा पूंजी के अनुसार एचडीएफसी में 2.90 रुपए से अधिक हैं. साथ ही आईसीआईसीआई में 1.20 करोड़ रुपए से अधिक की रकम, केसीसी बैंक में 49.90 लाख रुपए से अधिक, इसी बैंक के अन्य खातों में क्रमश: 25.34 लाख रुपए 4.69 लाख रुपए हैं.
अनुराग शर्मा के पास 5.33 करोड़ रुपए से अधिक फिक्सड डिपॉजिट्स हैं. पोस्ट आफिस में भी अनुराग शर्मा के पास पूंजी दर्ज है. म्यूचुअल फंड में 16 लाख रुपए से अधिक का निवेश है. इसके अलावा 4.65 लाख रुपए कीमत के आभूषण भी हैं. अनुराग शर्मा ने अपने शपथ पत्र में इनकम टैक्स रिटर्न का ब्यौरा भी दिया है. इस ब्यौरे के अनुसार वित्त वर्ष 2024-25 में उन्होंने 84.49 लाख रुपए की आय दर्शाई है. वहीं, उस से पहले के वित्त वर्ष में आय का आंकड़ा एक करोड़ रुपए से अधिक का दर्ज है.
उनकी धर्मपत्नी सपना शर्मा की वर्ष 2024-25 में 6.24 लाख की आय दर्शायी गई है. सपना शर्मा के पास भी डेढ़ करोड़ रुपए की पूंजी है. उनके पास 18 लाख रुपए से अधिक के सोने के गहने और 300 ग्राम चांदी है. पत्नी के बैंक खातों में 55 लाख रुपए से अधिक जमा हैं. उनके पास 12.23 लाख रुपए की एफडी जमा है. ये सारी संपत्ति डेढ़ करोड़ रुपए के करीब बनती है. अनुराग शर्मा की पत्नी के पास उनसे अधिक गोल्ड है. अनुराग के पास 30 ग्राम व पत्नी के पास 120 ग्राम गोल्ड है.
Element
Anurag Sharma Affidavit
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
NSNitesh Saini
FollowMar 07, 2026 13:46:100
Report
SPSomi Prakash Bhuveta
FollowMar 07, 2026 13:46:010
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowMar 07, 2026 13:45:490
Report
SPSomi Prakash Bhuveta
FollowMar 07, 2026 13:32:550
Report
MSManish Sharma
FollowMar 07, 2026 13:32:390
Report
MJManoj Joshi
FollowMar 07, 2026 13:32:250
Report
KSKapil sharma
FollowMar 07, 2026 13:02:260
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowMar 07, 2026 13:02:180
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 07, 2026 13:02:010
Report
VKVarun Kaushal
FollowMar 07, 2026 13:00:370
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowMar 07, 2026 13:00:150
Report
NLNitin Luthra
FollowMar 07, 2026 12:34:470
Report
KSKapil sharma
FollowMar 07, 2026 12:19:09Noida, Uttar Pradesh:बादशाह ने माँगी माफ़ी पंजाब पर भी लें
0
Report
MTManish Thakur
FollowMar 07, 2026 12:18:410
Report