Back
नाचन के धनोंटू विश्रामगृह उद्घाटन राजनीतिक घमासान, विधायक ने कम सुविधाओं के आरोप लगाए
NSNitesh Saini
Mar 07, 2026 13:46:10
Sundar Nagar, Himachal Pradesh
लोकेशन मंडी :
स्लग :
धनोंटू विश्रामगृह का अधूरा उद्घाटन, नाचन विधायक विनोद कुमार ने मुख्यमंत्री सुक्खू पर साधा निशाना
बेड-कुर्सी और बिजली तक नहीं, फिर भी कर दिया उद्घाटन : विधायक विनोद कुमार
2.75 करोड़ से बना धनोंटू विश्रामगृह, सुविधाएं नदारद, सरकार पर लोगों को गुमराह करने का आरोप
विश्रामगृह या कांग्रेस का दफ्तर? कमरों में कांग्रेस के पोस्टर-झंडे मिलने पर विधायक ने उठाए सवाल
आधे-अधूरे भवन का उद्घाटन मुख्यमंत्री को नहीं देता शोभा : विनोद कुमार
मंडी (नितेश सैनी) :
एंकर : नाचन विधानसभा क्षेत्र के धनोंटू में बने लोक निर्माण विभाग (PWD) के विश्रामगृह को लेकर सियासत गरमा गई है। नाचन के विधायक विनोद कुमार ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर आधे-अधूरे विश्रामगृह का उद्घाटन करने का आरोप लगाया है। विधायक ने कहा कि जिस विश्रामगृह का उद्घाटन मुख्यमंत्री ने किया है, उसमें अभी तक बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं。
विधायक विनोद कुमार अपने कार्यकर्ताओं के साथ धनोंटू स्थित विश्रामगृह का दौरा करने पहुंचे और मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विश्रामगृह के अंदर न तो बेड उपलब्ध हैं, न कुर्सियां रखी गई हैं और न ही यहां कोई कुक तैनात किया गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अभी तक इस भवन को बिजली का स्थायी कनेक्शन भी नहीं मिल पाया है।
विनोद कुमार ने कहा कि पूर्व की जयराम ठाकुर सरकार के कार्यकाल में इस विश्रामगृह के निर्माण के लिए लगभग 2 करोड़ 75 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे। इतने बड़े बजट से बने भवन का उद्घाटन बिना आवश्यक व्यवस्थाओं के कर देना सरकार की जल्दबाजी और दिखावे की राजनीति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि किसी भी विश्रामगृह का उद्घाटन करने से पहले लोक निर्माण विभाग को वहां सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी चाहिए थीं, ताकि लोगों और अधिकारियों को इसका वास्तविक लाभ मिल सके। लेकिन वर्तमान स्थिति को देखकर ऐसा लगता है कि केवल उद्घाटन कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की गई है。
नाचन विधायक ने आरोप लगाया कि विश्रामगृह के कमरों में कांग्रेस पार्टी के पोस्टर और झंडे रखे गए हैं, जिससे यह विश्रामगृह कम और कांग्रेस पार्टी का कार्यालय ज्यादा दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग को सरकारी भवन को राजनीतिक गतिविधियों से दूर रखना चाहिए था। विनोद कुमार ने कहा कि सरकार और मुख्यमंत्री लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। आधे-अधूरे भवन का उद्घाटन करना मुख्यमंत्री जैसे बड़े पद को शोभा नहीं देता। उन्होंने मांग की कि विश्रामगृह में जल्द से जल्द सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि यह वास्तव में जनता और अधिकारियों के उपयोग में आ सके。
बाइट : विनोद कुमार, नाचन विधायक
विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द व्यवस्थाएं नहीं सुधारी गईं तो इस मुद्दे को और जोरदार तरीके से उठाया जाएगा।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
DVDEVENDER VERMA
FollowMar 07, 2026 14:52:350
Report
SKSuneel Kumar
FollowMar 07, 2026 14:49:020
Report
NSNaresh Sethi
FollowMar 07, 2026 14:48:480
Report
VKVarun Kaushal
FollowMar 07, 2026 14:33:550
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowMar 07, 2026 14:19:430
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowMar 07, 2026 14:19:050
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowMar 07, 2026 14:18:520
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 07, 2026 14:04:150
Report
KBKulbir Beera
FollowMar 07, 2026 14:02:470
Report
SPSomi Prakash Bhuveta
FollowMar 07, 2026 13:46:010
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowMar 07, 2026 13:45:490
Report
SPSomi Prakash Bhuveta
FollowMar 07, 2026 13:32:550
Report
MSManish Sharma
FollowMar 07, 2026 13:32:390
Report
MJManoj Joshi
FollowMar 07, 2026 13:32:250
Report