Back
पातड़ां में व्यापारियों की बैठक: विधायक बाजीगर ने समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा दिया
SGSatpal Garg
Mar 21, 2026 13:49:42
Patran, Punjab
शहर के नया बाजार में शनिवार देर सायं व्यापारियों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में हल्का शुतराना के विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर, एसडीएम पातड़ां काल राम कांसल, मार्केट कमेटी के चेयरमैन महिगां सिंह बराड़, सचिव मोहित कुमार, ईओ बलजिंदर सिंह, बीडीपीओ बघेल सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान अलग-अलग ट्रेड से जुड़े व्यापारियों ने अपनी समस्याएं खुलकर अधिकारियों के सामने रखीं। व्यापारियों ने शहर में फायर ब्रिगेड की व्यवस्था, बिजली ट्रांसफार्मर, भगत सिंह चौक पर ट्रैफिक लाइट लगाने सहित व्यापार से जुड़े कई मुद्दे प्रमुखता से उठाए। साथ ही, अपनी मांगों को लिखित रूप में प्रशासन को सौंपा गया। विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि किसी को भी परेशान नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे मुद्दों का तुरंत समाधान किया जाएगा, जबकि बड़े मामलों को तय समय सीमा में हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार व्यापारियों के लिए सरल और पारदर्शी व्यवस्था बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही शहर में जल्द फायर ब्रिगेड की व्यवस्था करने का भी भरोसा दिलाया। एसडीएम काला राम कांसल ने व्यापारियों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। उन्होंने कहा कि बाकी मुद्दों को उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाकर जल्द हल करवाया जाएगा। बैठक की अगुवाई कर रहे चेयरमैन डीडी सिंगला ने कहा कि पिछली सरकारों में व्यापारियों की समस्याओं को नजरअंदाज किया जाता रहा, लेकिन वर्तमान सरकार इस वर्ग की समस्याओं को गंभीरता से सुन रही है। उन्होंने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों और सरकार के बीच सीधा संवाद स्थापित करना था, जो सफल रहा। बाइट: कुलवंत सिंह बाजीगर, विधायक शुतराना काला राम कांसल, एसडीएम पातड़ां डीडी सिंगला, चेयरमैन व्यापारी प्रतिनिधि
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KSKapil sharma
FollowMar 21, 2026 15:00:100
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 21, 2026 13:50:22943
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowMar 21, 2026 13:50:091059
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 21, 2026 13:46:291087
Report
BSBALINDER SINGH
FollowMar 21, 2026 13:32:121044
Report
VSVARUN SHARMA
FollowMar 21, 2026 12:50:181098
Report
KSKapil sharma
FollowMar 21, 2026 12:48:341100
Report
BSBhushan Sharma
FollowMar 21, 2026 12:45:441006
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowMar 21, 2026 12:45:301051
Report
AJAnil Jain
FollowMar 21, 2026 12:33:34998
Report
BSBhushan Sharma
FollowMar 21, 2026 12:33:161022
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowMar 21, 2026 12:17:211068
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 21, 2026 12:17:03Chandigarh, Chandigarh:ਸੰਗਰੂਰ ਤੋਂ ਸੰਸਦ ਮੀਤ ਹੇਅਰ ਬਣੇ ਪੰਜਾਬ ਕ੍ਰਿਕਟ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੇ ਸੈਕਟਰੀ
1041
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowMar 21, 2026 12:16:531077
Report