Back
ITBP जवान अजय शर्मा का आकस्मिक निधन, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
VBVIJAY BHARDWAJ
Nov 11, 2025 13:50:31
Bilaspur, Chhattisgarh
स्लग- बिलासपुर जिला के घुमारवीं उपमंडल के बजोहा निवासी आईटीबीपी जवान अजय शर्मा का निधन, पूरे सैन्य सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार, घर पर छुट्टी के दौरान पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा था दम. एंकर- बिलासपुर जिला की घुमारवीं उपमंडल के वार्ड नंबर पांच बजोहा निवासी आईटीबीपी जवान अजय शर्मा (33) पुत्र स्वर्गीय राकेश कुमार का आकस्मिक निधन हो गया। वह घर छुट्टी पर आया था कि कुछ दिन पहले अजय शर्मा को अचानक पेट दर्द की शिकायत हुई, जिसके चलते परिजन उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल ले गए जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए शिमला अस्पताल रैफर किया, जहाँ उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं अजय शर्मा का अंतिम संस्कार आज सीर खड्ड किनारे स्थित मुक्तिधाम पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया है। इस दौरान क्षेत्र के लोग, रिश्तेदार, आईटीबीपी के जवान और स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय शर्मा के पिता स्वर्गीय राकेश कुमार भी आईटीबीपी में ही सेवारत थे। दुर्भाग्यवश कुछ वर्ष पहले वह छुट्टी के दौरान घर आए हुए थे और गिर जाने से उनकी मृत्यु हो गई थी। पिता के बाद अब बेटे के असमय निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके चचेरे भाई विशाल शर्मा ने बताया कि अजय शर्मा एक अनुशासित, ईमानदार और मिलनसार व्यक्ति थे। वे हमेशा अपने क्षेत्र और देश की सेवा में तत्पर रहते थे। उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरे बजोहा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. बाइट- सूबेदार रीबती राम ठाकुर, 50वीं बटालियन रामगढ़, आईटीबीपी.
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
VSVARUN SHARMA
FollowDec 10, 2025 18:16:000
Report
KPKomlata Punjabi
FollowDec 10, 2025 18:00:30Mandi, Himachal Pradesh:प्रदेश सरकार के तीन वर्षों के कार्यकाल पूर्ण होने पर मंडी जिला के पड्डल मैदान में कल आयोजित होने वाले जन संकल्प सम्मेलन की तैयारी का उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जायजा लिया।
0
Report
VKVipan Kumar
FollowDec 10, 2025 15:47:310
Report
SGSatpal Garg
FollowDec 10, 2025 15:47:04121
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowDec 10, 2025 15:15:310
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowDec 10, 2025 14:47:000
Report
VSVARUN SHARMA
FollowDec 10, 2025 14:31:060
Report
KSKamaldeep Singh
FollowDec 10, 2025 14:30:150
Report
MJManoj Joshi
FollowDec 10, 2025 14:25:39Chandigarh, Chandigarh:न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में कल यानी गुरुवार को होने वाले टी-20 मैच के लिए भारत और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंच गई है।
0
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowDec 10, 2025 14:19:410
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowDec 10, 2025 14:19:090
Report
RBRohit Bansal
FollowDec 10, 2025 14:18:110
Report
RBRohit Bansal
FollowDec 10, 2025 13:49:580
Report
GPGYAN PRAKASH
FollowDec 10, 2025 13:49:400
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowDec 10, 2025 13:49:120
Report