Back
अंतर पीढ़ी समन्वय कार्यक्रम: बिलासपुर दल अमृतसर भ्रमण के लिए रवाना
VBVIJAY BHARDWAJ
Feb 28, 2026 11:17:48
Masanganj, Chhattisgarh
अंतरपीढ़ी समन्वय कार्यक्रम के तहत विशेष बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों के दल को उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दल अमृतसर में वाघा बॉर्डर के साथ-साथ स्वर्ण मंदिर तथा जलियांवाला बाग का भ्रमण करेगा। जिला प्रशासन बिलासपुर द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा जिला कल्याण अधिकारी के सहयोग से विशेष रूप से सक्षम बच्चों के लिए इस दो दिवसीय एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया है। इस यात्रा दल में वृद्धाश्रम के 14 वरिष्ठ नागरिकों सहित 7 स्टाफ सदस्य तथा 15 खास तौर पर सक्षम बच्चों के 6 स्टाफ सदस्य शामिल हैं। दल आज वाघा बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रीट परेड का अवलोकन करेगा, जिसकी बैठने की व्यवस्था अमृतसर जिला प्रशासन के सहयोग से सुनिश्चित की गई है। दल अमृतसर में रात्रि विश्राम करेगा तथा एक मार्च को स्वर्ण मंदिर एवं जलियांवाला बाग का भ्रमण करेगा। उपायुक्त बिलासपुर ने कहा कि विशेष रूप से सक्षम बच्चे एवं वरिष्ठ नागरिक समाज का अत्यंत महत्वपूर्ण और सम्माननीय हिस्सा हैं; उन्हें समान अवसर, सम्मान एवं सहभागिता का अधिकार है। जिला प्रशासन का यह प्रयास है कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से इन वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ा जाए तथा उन्हें नए अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिले। अंतरपीढ़ी समन्वय कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं और बच्चों के संयुक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम, अनुभव साझा सत्र, स्वास्थ्य शिविर, विद्यालयों में प्रेरक संवाद, खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है ताकि आपसी समझ, संवेदनशीलता एवं सम्मान की भावना मजबूत हो। साथ ही उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न संगठनों के सहयोग से ऐसे संवेदनशील और प्रेरणादायक कार्यक्रम सफल होते हैं। साथ ही उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों एवं बच्चों को फल एवं अल्पाहार वितरित कर यात्रा की शुभकामनाएं दीं और साथ जा रहे स्टाफ को सुरक्षा और देखभाल के निर्देश दिए हैं।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
0
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowFeb 28, 2026 13:00:250
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 28, 2026 12:54:110
Report
SSSandeep Singh
FollowFeb 28, 2026 12:52:010
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 28, 2026 12:48:420
Report
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 28, 2026 12:48:340
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowFeb 28, 2026 12:48:200
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 28, 2026 12:31:52Noida, Uttar Pradesh:Sant Baba Harnam Singh Khalsa ji byte
0
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 28, 2026 12:31:100
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowFeb 28, 2026 12:18:230
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 28, 2026 12:16:320
Report
RBRohit Bansal
FollowFeb 28, 2026 12:15:110
Report
SSSandeep Singh
FollowFeb 28, 2026 12:05:060
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 28, 2026 11:47:11Noida, Uttar Pradesh:आज दिल्ली में केंद्रीय सहकारिता एवं गृहमंत्री आदरणीय श्री अमित शाह जी से शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
0
Report
BSBALINDER SINGH
FollowFeb 28, 2026 11:30:54Patiala, Punjab:RAJIV GANDHI NATIONAL UNIVERSITY SHOTS
0
Report
