Back
अगले आठ महीनों में हिमाचल के सभी मेडिकल कॉलेजों में हाई-एंड तकनीक पहुंचेगी
SSSandeep Singh
Feb 28, 2026 12:05:06
Shimla, Himachal Pradesh
अगले 8 महीनों में सभी मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध होगी हाई-एंड तकनीक: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण का शुभारम्भ... एंकर-मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज IGMC Shimla से सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ करते हुए कहा कि अगले 90 दिनों में 14 वर्ष की आयु की 65000 लड़कियों को यह टीका लगाया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों, पंचायत प्रतिनिधियों और स्वास्थ्य कर्मियों से इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील करते हुए जन जागरूकता पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में बढ़ते कैंसर के मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस बीमारी से लड़ने पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 40 वर्षों से सरकारें एक ही ढर्रे पर चलती रहीं। इस व्यवस्था को बदलने के लिए राज्य सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन का नारा दिया। अगर हमारी सरकार भी पांच वर्षों तक ऐसी ही चलती तो हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी पीछे चला जाता। उन्होंने कहा कि आज कैंसर जैसी बीमारी का इलाज संभव है, अगर सही समय पर सही इलाज मिले। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 300 करोड़ रुपये की लागत से हमीरपुर में स्टेट ऑफ दी आर्ट कैंसर अस्पताल बनाने जा रही है ताकि रोगियों को प्रदेश में ही सस्ता और सुलभ इलाज उपलब्ध हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अगले लगभग आठ महीनों में IGMC समेत प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में विश्व स्तरीय तकनीक से लैस उपकरण और मशीनें स्थापित करने जा रही है। आने वाले तीन वर्षों में प्रदेश के सभी जोनल अस्पतालों, आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों, PHC, CHC में भी AIIMS की तर्ज पर आधुनिक तकनीक उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अगले पांच वर्षों में हेल्थ टूरिज्म को विकसित करने का लक्ष्य रखा है, जिसका लाभ प्रदेश के लोगों के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र से जुड़े डॉक्टरों, पैरा मेडिकल स्टाफ और तकनीशियन को होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हाई-एंड मशीनें और उपकरण लगाने के लिए 3000 करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले तीन वर्षों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई रिफॉर्म किए। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के साथ-साथ नर्सों और टैक्निकल स्टाफ जैसे आप्रेशन थियेटर असिसटेंट, रेडियोग्राफर आदि के पद स्वीकृत किए हैं, जिन्हें भरा जा रहा है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को IGMC में आधुनिक 3 टेस्ला MRI मशीन का शुभारम्भ किया गया है क्योंकि यहां पर 19 साल पुरानी मशीन काम कर रही थी। उन्होंने कहा, ‘‘आम आदमी की पीड़ा को समझकर उसके कल्याण के लिए फैसले करना ही व्यवस्था परिवर्तन है।’’ उन्होंने कहा, राज्य सरकार पांचों मेडिकल कॉलेजों में रोबोटिक सर्जरी की शुरूआत करने जा रही है। चमियाणा अस्पताल और टांडा मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी शुरूआत करने के बाद 10 मार्च को IGMC में भी यह सुविधा शुरू हो जाएगी। बाइट,,, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी Ram शांडिल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा के क्षेत्र पर विशेष ध्यान दे रहे हैंे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया जा रहा है जिसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। हाई-एंड मशीनें लगाने पर राज्य सरकार 3000 करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है। HPV टीकाकरण अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इसे नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा और बच्चियों को टीके निशुल्क उपलब्ध करवाये जाएंगे। उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान मेडिकल अधिकारियों की देखरेख में चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व और दूरगामी सोच का परिणाम है। स्टोरी बाई संदीप सिंह शिमला
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
RMRakesh Malhi
FollowFeb 28, 2026 13:22:350
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowFeb 28, 2026 13:20:450
Report
0
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowFeb 28, 2026 13:00:250
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 28, 2026 12:54:110
Report
SSSandeep Singh
FollowFeb 28, 2026 12:52:010
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 28, 2026 12:48:420
Report
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 28, 2026 12:48:340
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowFeb 28, 2026 12:48:200
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 28, 2026 12:31:52Noida, Uttar Pradesh:Sant Baba Harnam Singh Khalsa ji byte
0
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 28, 2026 12:31:100
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowFeb 28, 2026 12:18:230
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 28, 2026 12:16:320
Report
RBRohit Bansal
FollowFeb 28, 2026 12:15:110
Report
