Back
NHM कायाकल्प के तहत क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर की केंद्रीय टीम ने निरीक्षण किया
VBVIJAY BHARDWAJ
Feb 28, 2026 12:18:23
Masanganj, Chhattisgarh
एंकर-राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा चलाये गए कायाकल्प कार्यक्रम के दौरान एक केंद्रीय टीम क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंची जहां उन्होंने चप्पे-चप्पे का निरीक्षण किया है. गौरतलब है कि NHM द्वारा चलाये गए कायाकल्प कार्यक्रम के तहत देश के समस्त अस्पतालों में चेकलिस्ट के आधार पर निरीक्षण किया जा रहा है. वहीं यह निरीक्षण सीएचसी, पीएचसी, रीजनल व जोनल अस्पताल जैसी अलग-अलग श्रेणियों के तहत किया जा रहा है ताकि अस्पतालों में मिलने वाली सुविधाओं व खामियों का पता चल सके. वहीं कायाकल्प कार्यक्रम के तहत तीन सदस्यों की एक केंद्रीय टीम क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंची और सुविधा का जायजा लिया. वहीं डॉक्टर अजय शर्मा, डॉक्टर मनोज व डॉक्टर रिपन की इस टीम द्वारा अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं, उपकरणों, दवाईयों, शौचालय व सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर दस्तावेजों से संबंधित पूर्ण जानकारी ली और अस्पताल स्टाफ को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए. इससे पहले केंद्रीय टीम द्वारा पहले चरण में इंटरनल इंस्पेक्शन किया गया था और शनिवार को दूसरे चरण में एक्सटर्नल इंपेक्शन कर अपनी रिपोर्ट तैयार की गई है. इस बात की जानकारी देते हुए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर के चिकित्सा अधीक्षक ए. के. सिंह ने कहा की केंद्रीय टीम द्वारा कायाकल्प कार्यक्रम के तहत अस्पताल का हर पहलू के साथ बारीकी से निरीक्षण किया गया है और अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं व व्यवस्थाओं के आधार पर टीम द्वारा अंकों निर्धारित किये जाएंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि इन अंकों के आधार पर जो अस्पताल क्वालीफाई करेगा उसे प्रोत्साहन राशि दी जाएगी.
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
RMRakesh Malhi
FollowFeb 28, 2026 13:22:350
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowFeb 28, 2026 13:20:450
Report
0
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowFeb 28, 2026 13:00:250
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 28, 2026 12:54:110
Report
SSSandeep Singh
FollowFeb 28, 2026 12:52:010
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 28, 2026 12:48:420
Report
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 28, 2026 12:48:340
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowFeb 28, 2026 12:48:200
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 28, 2026 12:31:52Noida, Uttar Pradesh:Sant Baba Harnam Singh Khalsa ji byte
0
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 28, 2026 12:31:100
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 28, 2026 12:16:320
Report
RBRohit Bansal
FollowFeb 28, 2026 12:15:110
Report
SSSandeep Singh
FollowFeb 28, 2026 12:05:060
Report
