Back
TRILOKPUR के CHAITRA NAVRATR MELA 19 MARCH S HAI 2 APRIL TAK SURAKSHA KE SAATH
DVDEVENDER VERMA
Mar 12, 2026 10:16:41
Nahan, Himachal Pradesh
लोकेशन नाहन
शक्तिपीठ त्रिलोकपुर में चैत्र नवरात्र मेला को लेकर तैयारियां जोरों पर..
19 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगा त्रिलोकपुर में नवरात्र मेला,
व्यवस्था बनाए रखने के लिए 600 कर्मचारियों की तैनाती,
मेले के दौरान हथियार लेकर चलने पर रहेगा प्रतिबंध-DM
पड़ोसी राज्यों के अधिकारियों से श्रद्धालुओं की आने जाने के लिए उचित व्यवस्था करने की अपील,
पहले नवरात्रि, अष्टमी और चौदस को शिव मंदिर तालाब में होगी विशेष आरती,
मेला परिसर में मांस मछली की बिक्री पर भी रहेगी रोक,
तूड़ी व भूसा से लदे वाहनों की आवाजाही सुबह 6 से रात 10 बजे तक रहेगी बन्द,
मंदिर में नारियल चढ़ाने पर भी रहेगा प्रबंध,
एंकर- उत्तरी भारत की प्रसिद्ध शक्तिपीठ महामाया माता बाला सुन्दरी मंदिर त्रिलोकपुर में लगने वाले चैत्र नवरात्र मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार चैत्र नवरात्र मेला 19 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित होने जा रहा है। मेले के दौरान विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं जिसको देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं।
वीओ1- DC सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि माता बाला सुन्दरी चैत्र नवरात्र मेला 19 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेगा। मेले के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 600 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान हथियार लेकर चलने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा साथ ही मेला परिसर में मांस और मछली की बिक्री पर भी रोक लगाई गई है।
DC ने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पड़ोसी राज्यों के अधिकारियों से भी समन्वय कर श्रद्धालुओं के आवागमन की बेहतर व्यवस्था करने की अपील की गई है। मेले के दौरान पहले नवरात्रि, अष्टमी और चौदस के दिन शिव मंदिर तालाब में विशेष आरती का आयोजन भी किया जाएगा।
बाईट- प्रियंका वर्मा डीसी सिरमौर
वीओ 2- DC ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गर्मी को देखते हुए लाइनों में खड़े लोगों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था करवाने के लिए वॉलिंटियर्स नियुक्त किए जाएंगे। वहीं सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए तूड़ी और भूसे से लदे वाहनों की आवाजाही भी इस क्षेत्र में सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक बंद रहेगी,
उन्होंने बताया कि पहली बार प्रशासन की ओर से मेले में पहुंचने वाले लोगों के लिए झूले आदि भी लगाए जाएंगे साथ ही श्रद्धालुओं के लिए विशेष भंडारे का भी प्रबंध किया गया है ताकि दूर दराज से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके।
बाईट- प्रियंका वर्मा डीसी सिरमौर
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
MJManoj Joshi
FollowMar 12, 2026 13:06:300
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowMar 12, 2026 13:04:340
Report
KSKapil sharma
FollowMar 12, 2026 13:01:570
Report
TSTEJINDER SINGH
FollowMar 12, 2026 12:54:500
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 12, 2026 12:54:070
Report
RMRakesh Malhi
FollowMar 12, 2026 12:53:470
Report
KSKapil sharma
FollowMar 12, 2026 12:30:480
Report
ASAvtar Singh
FollowMar 12, 2026 12:21:300
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowMar 12, 2026 12:21:000
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowMar 12, 2026 12:04:280
Report
NLNitin Luthra
FollowMar 12, 2026 12:04:170
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowMar 12, 2026 12:03:580
Report
ASARVINDER SINGH
FollowMar 12, 2026 12:03:410
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 12, 2026 11:45:490
Report