Back
केंद्रीय बजट 2047 तक विकसित राष्ट्र सपने को साकार करेगा; महिला सशक्तिकरण का जोर
KSKapil sharma
Feb 01, 2026 10:33:51
Noida, Uttar Pradesh
केंद्रीय बजट देश को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प की सिद्धि का मील का पत्थर – सुनील जाखड़चंडीगढ़, 1 फरवरी
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा है कि केंद्रीय बजट गरीबों, मजदूरों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और पिछड़े वर्गों पर केंद्रित है, जो 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प की सिद्धि का मील का पत्थर साबित होगा।
बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सुनील जाखड़ ने कहा कि यह बजट “सबका साथ, सबका विकास” की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की नीति से प्रेरित है। इसमें केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने समाज के हर वर्ग का ध्यान रखते हुए यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया है कि इससे रोजगार के नए अवसर पैदा हों और देश में बुनियादी ढांचे का विकास हो।
उन्होंने कहा कि देश में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए बड़े बजट का प्रस्ताव इस बात का प्रमाण है कि भारत सरकार देश को विकसित राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ा रही है।
उन्होंने कहा कि इस बजट में जहां महिलाओं के लिए “शी मार्ट” योजना लाई जा रही है, वहीं कामकाजी महिलाओं और छात्राओं के लिए प्रत्येक जिले में छात्रावास खोलने की योजना की घोषणा भी की गई है, जो महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स इंडस्ट्री और एमएसएमई के लिए भारत सरकार द्वारा नए बजट में किए गए घोषणाओं से पंजाब के उद्योग को बड़े स्तर पर लाभ होगा।
उन्होंने कहा कि सहकारी संघवाद की नीति के तहत 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार राज्यों को विकास के लिए 1.4 लाख करोड़ रुपये देने की घोषणा की गई है, जिससे पूरे देश में सर्वांगीण विकास होगा।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 01, 2026 14:48:330
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowFeb 01, 2026 14:48:140
Report
VKVarun Kaushal
FollowFeb 01, 2026 14:47:220
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 01, 2026 14:05:020
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 01, 2026 14:04:12Shimla, Himachal Pradesh:शिमला जिला शिमला के डोडराक्वार से मरीज को करवाया गया एयरलिफ्ट। एयरलिफ्ट कर पीजीआई में करवाया भर्ती। 85 वर्षीय धर्मी की अंधरग की वजह से थी नाजुक स्थिति। बर्फबारी के दौरान एयरफोर्स के दो हेलीकॉप्टर से ली गई मदद।
0
Report
NSNitesh Saini
FollowFeb 01, 2026 13:47:050
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 01, 2026 13:46:15Noida, Uttar Pradesh:punjab governor reaction on budget
0
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 01, 2026 13:33:54Noida, Uttar Pradesh:केंद्र सरकार की तरफ से पेश किए बजट पर आम आदमी पार्टी के सांसद मालविंदर कंग ने उठाए सवाल
0
Report
SSSandeep Singh
FollowFeb 01, 2026 13:33:05Kullu, Himachal Pradesh:अटल टनल के साउथ पोर्टल में भारी बर्फबारी के ताजा दृश्य
0
Report
NSNitesh Saini
FollowFeb 01, 2026 13:32:340
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 01, 2026 13:20:32Noida, Uttar Pradesh:केंद्रीय यूनियन बजट पर आम आदमी पार्टी के सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर की प्रतिक्रिया
0
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 01, 2026 13:19:30Noida, Uttar Pradesh:यूनियन बजट पर पंजाब के खेतीबाड़ी मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां की प्रतिक्रिया
0
Report
KSKuldeep Singh
FollowFeb 01, 2026 13:17:380
Report
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 01, 2026 13:17:130
Report