Back
एलपीजी गैस सिलेंडर जमाखोरी रोकने के लिए छापेमारी, 11 घरेलू सिलेंडर जब्त
SNSUNIL NAGPAL
Mar 17, 2026 07:16:30
Fazilka, Punjab
एलपीजी गैस सिलेंडर की जमाखोरी, गैरकानूनी इस्तेमाल और कालाबाजारी को रोकने के लिए विभाग की टीम ने कई जगह रेड की है । जिसके चलते विभाग ने कारों में भरी जा रही घरेलू गैस और ढाबों व अन्य जगह इस्तेमाल किए जा रहे करीब 11 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए है। प्रशासन का तर्क है कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद है। इसलिए घरेलू गैस सिलेंडर को कमर्शियल तौर पर इस्तेमाल न किया जाए । नहीं तो सख्त कार्यवाही की जाएगी । बरामद किए गए 11 गैस सिलेंडर के बारे में उच्च अधिकारियों को सूचित कर मामले में कार्यवाही जाएगी ।
जानकारी देते हुए एएफएसओ संदीप कुमार बताया कि ईरान इजरायल युद्ध के चलते कर्मशियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद की गई है । लेकिन घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई जारी है । लेकिन घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी को रोकने के लिए उनके द्वारा लगातार होटल, ढाबे, मैरिज पैलेस और कारों में एलपीजी गैस भरने को लेकर चेकिंग की जा रही है । जिसके तहत करीब 11 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए है । जिसमें उनके द्वारा कारों में एलपीजी गैस भरने की शिकायत मिली थी । तो उन्होंने मौके पर चेकिंग की तो चेकिंग के दौरान कुल करीब 11 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए है । उन्होंने कहा कि विभाग के आदेशों पर ये चेकिंग जारी रहेगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा । हालांकि उन्होंने होटल और ढाबा संचालकों को इसके लिए बिजली उपकरणों का इस्तेमाल या और विकल्प ढूंढने की सलाह दी है । और कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर को कमर्शियल तौर पर व्यापारिक इस्तेमाल न किया जाए । फिलहाल मामले में तफ्तीश की जा रही है किजब्त किए गए गैस सिलेंडर के बारे में उच्चाधिकारियों को सूचित किया जा रहा है । जिसके बाद अगली कार्यवाही की जाएगी ।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
MTManish Thakur
FollowMar 17, 2026 08:52:51460
Report
ASARVINDER SINGH
FollowMar 17, 2026 08:52:00524
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowMar 17, 2026 08:45:36459
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowMar 17, 2026 08:39:44840
Report
BSBALINDER SINGH
FollowMar 17, 2026 08:32:45931
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 17, 2026 08:31:46909
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 17, 2026 08:30:15935
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 17, 2026 08:18:22893
Report
MSManish Shanker
FollowMar 17, 2026 08:18:071034
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 17, 2026 08:16:171045
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowMar 17, 2026 08:01:391097
Report
NSNaresh Sethi
FollowMar 17, 2026 07:52:041072
Report
KSKapil sharma
FollowMar 17, 2026 07:49:56Noida, Uttar Pradesh:PLAYOUT ALERT: VADINAR, DEVBHUMI DWARKA (GUJARAT): INDIAN-FLAGGED VESSEL, NANDA DEVI ARRIVES AT VADINAR, JAMNAGAR CARRYING 46,500 MT LPG FOR SHIP-TO-SHIP TRANSFER AT ANCHORAGE/ VISUALS
1007
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 17, 2026 07:47:201093
Report
VKVarun Kaushal
FollowMar 17, 2026 07:45:471006
Report