Back
हमीरपुर में स्कूल मर्ज रोकने और डायरिया नियंत्रण की मांग
ASARVINDER SINGH
Mar 17, 2026 08:52:00
Hamirpur, Himachal Pradesh
हमीरपुर सदर के विधायक आशीष शर्मा ने उपायुक्त हमीरपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खु से मांग उठाई है कि हमीरपुर शहर के कन्या और बाल स्कूल को मर्ज न किया जाए। क्योंकि इन दोनों स्कूलों में काफी संख्या के छात्र व छात्रायें शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त विधायक आशीष शर्मा ने हमीरपुर में फैले डायरिया पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने मुख्यमंत्री से ज्ञापन के माध्यम से मांग उठाते हुए कहा हमीरपुर में फैले डायरिया की रोक थाम के लिए उचित कदम उठाए जाएं ताकि हमीरपुर की जनता स्वस्थ रहे।
वहीं हमीरपुर सदर के विधायक आशीष शर्मा ने इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि हमीरपुर शहर के बल और कन्या स्कूल को मर्ज किया जा रहा है। जिसके चलते सैकड़ो छात्र छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। विधायक आशीष शर्मा ने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि हमीरपुर शहर में एक स्कूल को सीबीएसई किया जाए तथा दूसरे स्कूल को एचपी बोर्ड से एफिलिएटिड किया जाए, ताकि छात्रों को अपनी मर्जी के अनुसार स्कूलों में पढ़ाई का चयन करने में स्वतंत्रता मिल सके।
वहीं हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में फैले डायरिया को लेकर मुख्यमंत्री से मांग की है कि आईपीएच विभाग को उचित निर्देश दिए जाएं, ताकि पानी की स्कीमों का बेहतरीन ढंग से रखरखाव किया जा सके। उन्होंने कहा कि जहां डायरिया फैला है वहां की पेयजल स्कीम का सही ढंग से निरीक्षण किया जाए और जो इस खड्ड में लोगों के घरों का दूषित पानी पहुंचता है उस पर लगाम लगाई जाए। उन्होंने विभाग से मांग करते हुए कहा कि विभाग इस कारण की भी जांच करें कि डायरिया किस वजह से फैला है और खड्ड का पानी क्यों दूषित हो रहा है। इसके बारे में जांच की जाए। विधायक आशीष शर्मा ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KSKuldeep Singh
FollowMar 17, 2026 09:52:29883
Report
KSKapil sharma
FollowMar 17, 2026 09:45:58835
Report
KSKapil sharma
FollowMar 17, 2026 09:35:13985
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 17, 2026 09:34:48950
Report
DSDharmindr Singh
FollowMar 17, 2026 09:20:101038
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 17, 2026 09:18:591073
Report
MTManish Thakur
FollowMar 17, 2026 09:17:471051
Report
BSBhushan Sharma
FollowMar 17, 2026 09:17:13935
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowMar 17, 2026 09:10:31992
Report
MTManish Thakur
FollowMar 17, 2026 08:52:511038
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowMar 17, 2026 08:45:361056
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowMar 17, 2026 08:39:44922
Report
BSBALINDER SINGH
FollowMar 17, 2026 08:32:451006
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 17, 2026 08:31:461053
Report