Back
शिमला में LPG और पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति सामान्य, व्यावसायिक सिलेंडर 50% लौटे
ADAnkush Dhobal
Mar 30, 2026 10:17:36
Shimla, Himachal Pradesh
शिमला जिला में LPG और l पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रित है। ज़िला खाद्य आपूर्ति अधिकारी नरेंद्र धीमान का दावा है कि मौजूदा परिस्थितियों के बावजूद जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त मात्रा में इसकी उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। घरेलू उपभोक्ताओं को पूर्व की तरह नियमित आपूर्ति मिल रही है। राष्ट्रीय स्तर पर कुछ प्रभाव के बावजूद जिला स्तर पर स्थिति संतुलित है। प्रशासन ने यह भी साफ किया है कि घबराने या अतिरिक्त भंडारण की कोई आवश्यकता नहीं है।
व्यावसायिक सिलेंडर की आपूर्ति 50% बहाल
राज्य सरकार के निर्देशों के तहत व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति भी अब आंशिक रूप से पटरी पर लौट आई है। वर्तमान में 50 प्रतिशत आपूर्ति शुरू कर दी गई है, जिससे होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को राहत मिली है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन संस्थानों को आवश्यकतानुसार सिलेंडर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
साथ ही उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि घरेलू सिलेंडरों का उपयोग व्यावसायिक कार्यों के लिए न करें और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक ईंधन साधनों का सहारा लें।
कालाबाजारी और जमाखोरी पर कड़ी नजर
जिला प्रशासन ने गैस एजेंसियों, होटलों और रेस्तरां में लगातार निरीक्षण शुरू कर दिया है। कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जनता से सहयोग की अपील
प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडरों या पेट्रोलियम उत्पादों का भंडारण न करें, जिससे कृत्रिम कमी की स्थिति पैदा न हो। उपभोक्ताओं को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार ही गैस बुकिंग करने और लगभग 25 दिन बाद ही पुनः बुकिंग करने की सलाह दी गई है।
एलपीजी आपूर्ति के लिए रूट चार्ट तय किया गया है और होम डिलीवरी व पिकअप प्वाइंट्स के माध्यम से नियमित सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है। लोगों से आग्रह किया गया है कि वे निर्धारित समय और स्थान पर ही सिलेंडर प्राप्त करें और एजेंसियों के गोदामों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं। प्रशासन ने अंत में सभी नागरिकों से शांति और संयम बनाए रखने तथा सहयोग करने की अपील की है, ताकि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बिना किसी बाधा के जारी रह सके।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
RBRohit Bansal
FollowMar 30, 2026 12:34:370
Report
NSNavdeep Singh
FollowMar 30, 2026 12:32:190
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 30, 2026 12:19:41486
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 30, 2026 12:16:47435
Report
RMRakesh Malhi
FollowMar 30, 2026 12:16:35590
Report
ASAvtar Singh
FollowMar 30, 2026 11:51:16957
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 30, 2026 11:50:581013
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowMar 30, 2026 11:50:391090
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 30, 2026 11:47:411013
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 30, 2026 11:32:18938
Report
MSManuj Sharma
FollowMar 30, 2026 11:05:081084
Report
NSNaresh Sethi
FollowMar 30, 2026 11:01:091074
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowMar 30, 2026 11:00:271067
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 30, 2026 10:46:511026
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 30, 2026 10:32:211100
Report